म्यूनिशंस इंडिया भर्ती 2026: म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी, मध्य प्रदेश ने केमिकल प्रोसेस वर्कर के 265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे अधिकतम चार वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकापी के साथ संस्थान के तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 26 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://munitionsindia.in
●ईमेल आईडी : ofi@ord.gov.in
केमिकल प्रोसेस वर्कर, पद : 265
(वर्ग के अनुसार रिक्तियां)
●सामान्य वर्ग पद : 108
●ओबीसी वर्ग पद : 39
●एससी वर्ग पद : 39
●एसटी वर्ग पद : 53
●ईडब्ल्यूएस वर्ग पद : 26
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट (एओसीपी)/ आईएमसीपी/ एमएमसीपी/ एलएसीपी/ पीपीओ/ फिटर जनरल/ मशीनिस्ट/ टर्नर/ शीट मेटल वर्कर/ इलेक्ट्रिशियन/ इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक/ बॉयलर अटेंडेंट/ मेकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/ रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मेकेनिक ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) प्राप्त किया हो।
वेतनमान : 19,900 रुपये + डीए।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 27 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग (नान-क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● एनसीवीटी और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
● एनसीवीटी की परीक्षा में प्राप्त अंकों को 80% और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों को 20% वेटेज दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● सबसे पहले म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://munitionsindia.in/) पर जाएं। होमपेज पर ‘Careers’ के विकल्प पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर स्क्रॉल कर नीचे आएं। यहां ‘Careers’ सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ENGAGEMENT OF TENURE BASED CPW (Chemical Process Worker) – OFI नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● नोटिफिकेशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
● आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें।
● आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।
● आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न कर दें।
● अब आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के निर्धारित पते पर भेज दें।
● जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर ‘TENURE BASED CPW PERSONNEL ON CONTRACT BASIS’ अवश्य लिख दें।
यहां भेजें आवेदन
●चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी, जिला-नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश)-461122
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत केमिकल प्रोसेस वर्कर के कुल 265 पद भरे जाएंगे।
2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 तय की गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
3. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
4. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।
5. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना अनिवार्य है।
6. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
7. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन NCVT अंकों (80%) और ट्रेड/प्रैक्टिकल टेस्ट (20%), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
8. क्या यह स्थायी नौकरी है?
नहीं, यह नौकरी अनुबंध (Contract Basis) पर है, जिसकी अवधि शुरुआत में 1 वर्ष होगी, जिसे अधिकतम 4 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
9. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 + डीए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
10. आवेदन कहां भेजना है?
आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर भेजना होगा:
चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी, जिला-नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश)-461122
Current Patrika संदेश
अगर आप तकनीकी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। बिना किसी आवेदन शुल्क के और स्पष्ट चयन प्रक्रिया के साथ, यह अवसर खासकर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है जिनके पास संबंधित ट्रेड में NAC सर्टिफिकेट है।
हालांकि यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है, लेकिन अनुभव और भविष्य के अवसरों को देखते हुए इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से भेजें, ताकि उनका आवेदन बिना किसी समस्या के स्वीकार हो सके।
Also Read :- IOCL Apprentice Recruitment 2025: 361 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे चयन | Apply Online