JPSC Lecturer Recruitment 2026: झारखंड लोक आयोग (जेपीएससी) ने लेक्चरर के 349 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विषयों के लिए की जाएंगी। सभी प्रकार के आरक्षण का लाभ झारखंड के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के सभी वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम 15 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी डाक से भी भेजने होंगे। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●परीक्षा शुल्क : 600 रुपये। झारखंड राज्य के एससी/ एसटी वर्ग के लिए 150 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2026
● डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 30 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट: https://jpsc.gov.in/
लेक्चरर, कुल पद : 349 (अनारक्षित-152)
(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●ऑटोमोबाइल पद : 04
●सिविल पद : 40
●कंप्यूटर साइंस पद : 66
●इलेक्ट्रिकल पद : 45
●इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स पद : 19
●इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन पद : 18
●मेकेनिकल पद : 43
●मेकेनिकल (ऑटोमोबाइल) पद : 04
●मेटलर्जिकल पद : 05
●माइनिंग पद : 08
योग्यता (उपरोक्त 10 विषय): मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक या एमई/ एमटेक की डिग्री हो।
●केमिस्ट्री पद : 21
●ड्रेस डिजाइन एंड गार्मेंट्स मैन्युफैक्चरिंग पद : 10
●इंग्लिश पद : 18
●इंटीरियर डिजाइन पद : 04
●मैथमेटिक्स पद : 30
●फिजिक्स पद : 14
योग्यता (उपरोक्त छह विषय): मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। साथ ही नेट/ स्लेट/ सेट उत्तीर्ण हो।
वेतनमान : 57,700 रुपये।
आयु सीमा
●अधिकतम 65 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शैक्षिक की रिकॉर्ड और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क
●600 रुपये। झारखंड के एससी/ एसटी वर्ग के लिए 150 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●झारखंड लोक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर (https://jpsc.gov.in/) लॉगइन करें।
●होमपेज पर Latest Recruitments/Openings सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Recruitment of Lecturer in Govt. Polytechnic/Govt. Women’s Polytechnic(Regular), Advt.No.-04/20 26 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
●अगले पेज पर Advertisement dtd.13-02-2026 पर क्लिक करें। नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और One Time Registration (OTR) पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर New Registration पर क्लिक करें।
●नए पेज पर Profile Details का पेज खुल जाएगा। यहां मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, नाम, पिता का नाम आदि मांगी गई जानकारी दर्जकर सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करें।
●अगले पेज पर आई एग्री पर क्लिक करें। इससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर आपको ओटीआर नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
●पिछले पेज पर वापस आएं और अब ई-मेल आईडी/ मोबाइल नंबर या ओटीआर आईडी और पासवर्ड दर्जकर लॉगइन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
●निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन-पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
यहां भेजें आवेदन
●परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग, सर्कुलर रोड, रांची (झारखंड)-834001
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
●ई-मेल आईडी : helpdesk@jpscotr.com
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. झारखंड जेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी इस भर्ती में कुल 349 लेक्चरर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विषयों के लिए हैं।
2. JPSC लेक्चरर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की डाक से प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है।
3. JPSC लेक्चरर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
तकनीकी विषयों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित ब्रांच में प्रथम श्रेणी के साथ BE/B.Tech या ME/M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। जबकि केमिस्ट्री, इंग्लिश, मैथ्स, फिजिक्स आदि विषयों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से पोस्टग्रेजुएट डिग्री तथा NET/ SLET/ SET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
4. JPSC लेक्चरर भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं झारखंड के SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।
5. JPSC लेक्चरर भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
6. JPSC लेक्चरर भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
7. JPSC लेक्चरर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
लेक्चरर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक वेतनमान दिया जाएगा।
8. JPSC लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर One Time Registration (OTR) करना होगा और इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी दस्तावेजों के साथ डाक से भी भेजनी होगी।
Current Patrika संदेश
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई लेक्चरर भर्ती 2026 तकनीकी और अकादमिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्थायी नौकरी के साथ आकर्षक वेतनमान भी प्रदान किया जाएगा। यदि आप निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो समय रहते आवेदन करना बेहद जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज तैयार कर आवेदन कर देना चाहिए ताकि इस अवसर का लाभ उठाया जा सके।
Also Read :- Bihar Police Radio Constable Operator Recruitment 2026: 993 पदों पर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन