भारतीय नौसेना SSR मेडिकल भर्ती 2027: भारतीय नौसेना ने नाविक (एसएसआर) मेडिकल की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां 02/2027 बैच के लिए होंगी। इस कोर्स की शुरुआत मई 2027 से भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) चिल्का, ओडिशा में होगी। इसके लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 है।
●आवेदन शुल्क : 550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 अप्रैल 2026
●आवेदन में सुधार करने की तिथियां : 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in, https://agniveernavy.cdac.in
●ई-मेल आईडी : sailor@navy.gov.in
नाविक (एसएसआर) मेडिकल
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।
●बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे, बशर्ते वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।
वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।
प्रशिक्षण के दौरान : 14,600 रुपये प्रतिमाह देय होगा।
आयु सीमा
●आवेदक का जन्म 01 मई 2005 और 31 अक्तूबर 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
●शार्टलिस्टिंग, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
●कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार होंगे।
●प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, विज्ञान, जीव विज्ञान और सामान्य जागरुकता से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
●परीक्षा की अवधि एक घंटा की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
शारीरिक मानक परीक्षण
●कद : न्यूनतम 157 सेंटीमीटर।
●सीना : न्यूनतम पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो।
●वजन : उम्र और कद के सही अनुपात में।
●दृष्टि क्षमता : दूर दृष्टि क्षमता 6/6 और 6/9 हो। यह क्षमता चश्मे के साथ दोनों आंखों की 6/6 हो।
●टैटू : शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं है। कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर तथा हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
●दौड़ : उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर की दौड़ छह मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
●उठक-बैठक : 20 उठक-बैठक लगानी होगी।
●पुश अप : 15 पुश अप लगाने होंगे।
●बेंट नी सिट अप्स : 15 बेंट नी सिट अप्स लगाना होगा।
नोट : शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालिफाइंग होगी। इसके कोई नंबर नहीं जुड़ेंगे।
आवेदन शुल्क
●सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये देय होगा।
●शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेटबैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट (https:// www.joinindiannavy.gov.in) पर जाएं।
●होमपेज पर Sailors/ Agniveers के आगे Application window for AVR (SSR), AVR (MR) and SSR (Med) for INET 26 will be live from 14 Mar 26 Download Advertisement पर क्लिक करें।
●अगले पेज पर Agniveer SSR (Med) के आगे हिंदी या अंग्रेजी पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●आवेदन करने के लिए होमपेज पर वापस आएं। यहां ‘Apply Online’ विकल्प पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर Correspondence State का चयन करें और कैप्चा भरकर सेव बटन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर बाईं ओर ‘Create An Account’ के नीचे दिए Register पर क्लिक करें। अगले पेज पर आधार नंबर या अन्य पहचान पत्र का विकल्प चुनें और उसकी जानकारी दर्ज कर सेव का बटन दबाएं।
●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज कर ओपीटी जेनरेट करें। आपके ईमेल और मोबाइल नंबर पर ओपीटी आएगा। दोनों को दर्ज कर इन्हें सत्यापित करें।
●पिछले पेज पर वापस आएं और ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
●नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें। अब मांगे गए दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और आधार कार्ड को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
●निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को ‘सब्मिट’कर दें। इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
●ऑटोजेनरेटेड फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: भारतीय नौसेना SSR (मेडिकल) भर्ती 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
प्रश्न 2: इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार, जिन्होंने 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) से कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो, वे आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 3: क्या 12वीं के परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, जो उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।
प्रश्न 4: चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
प्रश्न 5: परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?
उत्तर: परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें अंग्रेजी, विज्ञान, जीव विज्ञान और सामान्य ज्ञान से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रश्न 6: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
प्रश्न 7: आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उत्तर: उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
प्रश्न 8: शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या-क्या करना होगा?
उत्तर: उम्मीदवार को 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी, साथ ही 20 उठक-बैठक, 15 पुश-अप और 15 बेंट-नी सिट-अप्स करने होंगे।
प्रश्न 9: प्रशिक्षण के दौरान कितनी सैलरी मिलेगी?
उत्तर: प्रशिक्षण के दौरान 14,600 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, जबकि बाद में वेतनमान 21,700 से 69,100 रुपये तक रहेगा।
प्रश्न 10: आवेदन में सुधार कब किया जा सकता है?
उत्तर: आवेदन में सुधार 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 के बीच किया जा सकता है।
Current Patrika संदेश
भारतीय नौसेना SSR (मेडिकल) भर्ती 2027 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो देश सेवा के साथ-साथ एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। खासकर वे उम्मीदवार जिनकी रुचि मेडिकल फील्ड में है और जिन्होंने PCB से 12वीं पास की है, उनके लिए यह भर्ती काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल रखी गई है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। साथ ही, चयन प्रक्रिया में शारीरिक और लिखित दोनों स्तरों पर अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है, इसलिए अभी से तैयारी शुरू करना समझदारी होगी।
अगर आप अनुशासन, फिटनेस और देशभक्ति के साथ अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए एक मजबूत कदम साबित हो सकता है।
Also Read :- ALIMCO Recruitment 2026: जूनियर मैनेजर सहित 11 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹1.40 लाख तक, जल्द करें आवेदन