Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीरों’ की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां ‘अग्निवीर (एमआर)- 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए की जाएंगी। अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। उम्मीदवारों की नियुक्ति चार साल के लिए होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 अप्रैल 2026
●आवेदन में सुधार करने की तिथियां : 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in, https://agniveernavy.cdac.in
●ई-मेल आईडी : sailor@navy.gov.in
अग्निवीर (एमआर)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता हो।
●10वीं परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।
●ऐसे उम्मीदवारों का चयन केवल तभी किया जाएगा जब वे भर्ती प्रक्रिया के चरण-2 के दौरान मूल मार्कशीट प्रस्तुत करेंगे।
●चरण-2 में भाग लेने के लिए ऐसे उम्मीदवारों को कुल और संबंधित विषयों में निर्धारित अंक प्राप्त करने होंगे।
सेवा निधि और अन्य सुविधाएं-भत्ते
●पहले साल : 30 हजार रुपये।
●दूसरे साल : 33,000 रुपये।
●तीसरे साल : 36,500 रुपये।
●आखिरी साल : 40,000 रुपये।
● बीमा : अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा मिलेगा।
● दिव्यांगता मुआवजा : अग्निवीरों के 100% दिव्यांगता पर 44 लाख रुपये, 75% दिव्यांगता पर 25 लाख रुपये, 50% दिव्यांगता पर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
● अवकाश : प्रत्येक वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा बीमार होने की स्थिति में चिकित्सा प्राधिकारी की सलाह के अनुसार छुट्टी मिलेगी।
आयु सीमा : अग्निवीर (एमआर)- 01/2027 बैच के लिए आवेदक का जन्म 01 दिसंबर 2004 और 31 मई 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो।
● अग्निवीर (एमआर)- 02/2027 बैच के लिए आवेदक का जन्म 01 मई 2005 और 31 अक्तूबर 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो।
चयन प्रक्रिया
● पहले चरण में इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (आईएनईटी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा।
● परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
● प्रवेश परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें 50 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र में विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
● प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
● प्रश्न पत्र का स्तर दसवीं कक्षा पर आधारित होगा। उम्मीदवार का पेपर के हर भाग में पास होना अनिवार्य है।
● परीक्षा की अवधि 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटे जाएंगे।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) का प्रारूप
● दौड़ : पुरुषों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। महिलाओं को 8 मिनट का समय मिलेगा।
● उठक-बैठक : पुरुषों को 20 और महिलाओं को 15 उठक-बैठक लगाने होंगे।
● पुश-अप : पुरुषों को 15 और महिलाओं को 10 पुश-अप लगाने होंगे।
● बेंट-नी सीट-अप : पुरुषों को 15 और महिलाओं को 10 बेंट-नी सीट-अप लगाने होंगे।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
● कद : पुरुष और महिला 157 सेंटीमीटर।
● वजन : कद और उम्र के सही अनुपात में।
चार साल की सेवा के बाद मिलेगा
● सेवा निधि फंड : अग्निवीर को चार साल बाद सेवा से मुक्त होने पर 10.4 लाख रुपये और इस पर ब्याज मिलेगा। इसमें 5.2 लाख रुपये अग्निवीर के कॉर्प्स फंड के होंगे और इतनी ही धनराशि सरकार देगी।
● कौशल प्रमाण पत्र : चार वर्ष के बाद कौशल प्रमाण पत्र और 12वीं के समकक्ष योग्यता का प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
● स्थायी नियुक्ति : नौसेना की आवश्यकता के अनुसार 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा पर रखा जाएगा।
जरूरी सूचनाएं
● अग्निवीरों को नौसेना अधिनियम 1957 के तहत चार साल की अवधि के लिए नामांकित किया जाएगा।
● अग्निवीर किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से एक अलग रैंक है जो सबसे जूनियर रैंक है।
● भारतीय नौसेना अग्निवीरों को चार साल की अनुबंध अवधि से अधिक बनाए रखने के लिए बाध्य नहीं है।
● भर्ती होने वाले सैनिकों को चार साल पूरा करने से पहले सेना छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
● अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आईएन में अग्निवीर के रूप में नामांकन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को ‘अविवाहित’ होने का प्रमाण पत्र देना होगा।
● अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में पूरे चार साल के कार्यकाल के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
● चयनित उम्मीदवारों की राज्यवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
● एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
आवेदन शुल्क
● सभी वर्गों के लिए 550 रुपये। भुगतान क्रेडिट /डेबिट कार्ड/नेट बैकिंग आदि के जरिये ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.joinindiannavy.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Sailors/ Agniveers के आगे Application window for AVR (SSR), AVR (MR) and SSR (Med) for INET 26 will be live from 14 Mar 26 Download Advertisement पर क्लिक करें।
● अगले पेज पर Agniveer (MR) के आगे हिंदी या अंग्रेजी पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● होमपेज पर वापस आएं। यहां ‘Apply Online’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1: भारतीय नौसेना अग्निवीर (MR) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
प्रश्न 2: अग्निवीर (MR) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 3: क्या महिला उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: हां, अविवाहित पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
प्रश्न 4: अग्निवीर (MR) में चयन प्रक्रिया कैसे होती है?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (INET) होती है। इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।
प्रश्न 5: इस भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
प्रश्न 6: अग्निवीरों को चार साल बाद क्या लाभ मिलेगा?
उत्तर: चार साल की सेवा पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को लगभग 10.4 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज, कौशल प्रमाण पत्र और 12वीं के समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रश्न 7: क्या अग्निवीरों को स्थायी नौकरी मिलती है?
उत्तर: केवल 25% अग्निवीरों को प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर स्थायी सेवा में रखा जाएगा।
प्रश्न 8: अग्निवीर (MR) की परीक्षा का स्तर क्या होता है?
उत्तर: परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के अनुसार होता है, जिसमें विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं।
Current Patrika संदेश
भारतीय नौसेना अग्निवीर (MR) भर्ती 2026 युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो देश सेवा के साथ-साथ एक सम्मानजनक करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इस योजना के माध्यम से उम्मीदवारों को न सिर्फ चार साल तक अनुशासित सैन्य जीवन का अनुभव मिलता है, बल्कि भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा और कौशल विकास का भी मजबूत आधार मिलता है।
यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो बिना देर किए समय सीमा के भीतर आवेदन करें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ आप इस अवसर को सफलता में बदल सकते हैं।
Also Read :- NIT Patna Recruitment 2026: 38 Non-Teaching पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन