Posted in

Indian Army Soldier NA & Sepoy Pharma Bharti 2026: योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

Indian Army Soldier NA & Sepoy Pharma Bharti 2026: योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
Indian Army Soldier NA & Sepoy Pharma Bharti 2026: योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

Indian Army Soldier NA & Sepoy Pharma Bharti 2026: भारतीय सेना ने सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 है।

सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान विषय (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी) से 12वीं पास हो। प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक हों।

आयु सीमा : न्यूनतम साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष से कम हो।

●अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2004 और 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।

सिपाही फार्मा

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास हो। साथ ही न्यूनतम 55% अंकों के साथ डीफार्मा किया हो। या न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीफार्मा की डिग्री हो। राज्य फार्मेसी परिषद/भारतीय फार्मेसी परिषद से रजिस्टर्ड हो।

आयु सीमा

●न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो।

● अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2002 और 01 जनवरी 2008 के बीच हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।

चयन प्रक्रिया

●चयन के लिए दो चरण होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा।

● दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

● उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

● न्यूनतम छह बीम (पुल अप्स) लगाने होंगे।

● 9 फीट की खाई को पार करना होगा।

● उम्मीदवार को जिग-जैग आकार में बने तंग रास्ते पर बिना गिरे चलना होगा।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

कद : उत्तराखंड (गढ़वाल और कुमाऊं) के लिए न्यूनतम 163 सेंटीमीटर। उत्तर प्रदेश (मेरठ और आगरा डिवीजन) के लिए न्यूनतम 170 सेंटीमीटर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए न्यूनतम 169 सेंटीमीटर।

● सीना : 77 सेंटीमीटर (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)

● वजन (पुरुष) : सही अनुपात में।

● शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हो।

मेडिकल टेस्ट : उपरोक्त सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।

आवेदन शुल्क : 250 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (https://joinindianarmy.nic.in) पर लॉगइन करें।

● अब यहां उपस्थित वेबपेज पर ‘कैप्चा’ दर्ज करें। फिर ‘एंटर वेबसाइट’ बटन पर क्लिक कर दें।

● होमपेज पर ‘JCO / OR / Agniveer Enrolment’ सेक्शन पर क्लिक करें। अगले पेज पर Rally Schedule के नीचे View All पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर अग्निवीर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ZRO UP and Uttarakhand_Soldier NA_NA Vet_Sepoy Pharma Notification_Year 2027 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।

● रजिस्ट्रेशन के लिए होमपेज पर वापस आएं और JCO / OR / Agniveer Apply / Login लिंक पर क्लिक करें।

● नये पेज पर ‘Registration’ बटन पर क्लिक करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़े और फिर ‘CONTINUE’ बटन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

● पिछले पेज पर वापस आएं। ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्जकर लॉगइन पर क्लिक करें।

● नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें। फिर ‘सेव एंड कंटिन्यू’ बटन पर क्लिक कर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन शुल्क : 250 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 01 अप्रैल 2026

ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथियां : 01 जून से 15 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindianarmy.nic.in

हेल्पलाइन नंबर : 1800-572-8877

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. भारतीय सेना में सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) के लिए योग्यता क्या है?
इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा विज्ञान विषयों (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी) के साथ कम से कम 50% अंकों से पास होना जरूरी है। साथ ही प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होना अनिवार्य है।

2. सिपाही फार्मा पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा न्यूनतम 55% अंकों के साथ डी-फार्मा या 50% अंकों के साथ बी-फार्मा की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का राज्य फार्मेसी परिषद या भारतीय फार्मेसी परिषद में रजिस्टर्ड होना भी आवश्यक है।

3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

4. भर्ती प्रक्रिया में चयन कैसे होगा?
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

5. शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या-क्या शामिल होगा?
उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा कम से कम 6 पुल-अप्स लगाने होंगे, 9 फीट की खाई पार करनी होगी और जिग-जैग रास्ते पर संतुलन बनाकर चलना होगा।

6. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। इसका भुगतान डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

7. ऑनलाइन परीक्षा कब आयोजित हो सकती है?
ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा की संभावित तिथियां 01 जून से 15 जून 2026 के बीच निर्धारित की गई हैं।

Current Patrika संदेश

भारतीय सेना में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर है। सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा जैसे पदों के माध्यम से उम्मीदवार देश की सेवा करने के साथ-साथ एक सम्मानजनक करियर भी बना सकते हैं। यदि आप निर्धारित योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए समय रहते ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। सही तैयारी और मेहनत के साथ आप इस भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा का गौरव हासिल कर सकते हैं।

Also Read :- MECL Apprentice Bharti 2026: 30 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन, स्टाइपेंड ₹12,300

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *