HLL Lifecare Recruitment 2026: एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 40 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
मैनेजमेंट ट्रेनी, कुल पद : 40 (अनारक्षित-14 )
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
इंजीनियरिंग, पद : 17
योग्यता : न्यूनतम 65%अंकों के साथ केमिकल/ मेकेनिकल/ बायोकेमिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स/ सिविल/ आईटी/कंप्यूटर साइंस में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।
फार्मा, पद : 06
योग्यता : न्यूनतम 65% अंकों के साथ बीफार्मा की डिग्री हो।
मार्केटिंग, पद : 10
योग्यता : न्यूनतम 65% अंकों के साथ मार्केटिंग/डिजिटल मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री या पीजीडीबीएम हो।
ह्यूमन रिसोर्स, पद : 02
योग्यता : न्यूनतम 65% अंकों के साथ मानव संसाधन में एमबीए की डिग्री या पीजीडीएम या एमए किया हो।
सोशल वर्क, पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 65% अंकों के साथ सोशल वर्क में मास्टर डिग्री किया हो।
डाटा एनालिटिक्स, पद : 01
योग्यता : बीई/बीटेक या गणित/सांख्यिकी में बीएससी की डिग्री हो। 65% अंकों के साथ डाटा एनालिटिक्स में एमबीए हो।
हॉस्पिटल मैनेमेंट, पद : 03
योग्यता : बीएससी की डिग्री हो। 65% अंकों के साथ हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री हो।
वेतनमान : 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● 1,000 रुपये। भुगतान ऑनलाइन करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● एचएलएल की वेबसाइट (http://lifecarehll.com/) पर जाएं। होमपेज पर Careers पर क्लिक करें। नए पेज पर RECRUITMENT OF MANAGEMENT TRAINEES पर क्लिक करें। अगले पेज पर Documents में Recruitment Details के आगे डाउनलोड पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर आएं और Click Here to Apply Online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
2. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए कुल 40 पद घोषित किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग विभागों जैसे इंजीनियरिंग, फार्मा, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स आदि के पद शामिल हैं।
3. आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 65% अंकों के साथ डिग्री या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
4. उम्मीदवारों की आयु सीमा कितनी रखी गई है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 01 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
6. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
7. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
Current Patrika संदेश
अगर आप अच्छी सैलरी वाली सरकारी या प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। अलग-अलग क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए इसमें कई पद उपलब्ध हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को अपने क्षेत्र के अनुसार आवेदन करने का मौका मिलता है।
ऐसे में जो भी उम्मीदवार निर्धारित योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर दें और भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। सही तैयारी और समय पर आवेदन आपको इस मौके का लाभ उठाने में मदद कर सकता है।
Also Read :- AMU भर्ती 2026: असिस्टेंट लाइब्रेरियन समेत 15 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया