Posted in

DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, पटवारी सहित 216 पदों पर भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, पटवारी सहित 216 पदों पर भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, पटवारी सहित 216 पदों पर भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट, रेडियोग्राफर, जूनियर रेडियोग्राफर, रिपोर्टर, पटवारी, जूनियर लॉ ऑफिसर, केमिकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर लैबोरेटरी असिस्टेंट, बुक बाइंडर समेत 216 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : www.dsssb.delhi.gov.in, https://dsssbonline.nic.in

हेल्पलाइन नंबर : 011-22378382

असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म), पद : 06 (अना.-05)

योग्यता : पर्यटन में स्नातकोत्तर की डिग्री या पीजी डिप्लोमा किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

असिस्टेंट मैनेजर (जनरल), पद : 06 (अना.-05)

योग्यता : एमबीए की डिग्री हो।

असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स), पद : 03 (अना.-03)

योग्यता : सीए /सीएमए हो। अकाउंट्स एंड फाइनेंस में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

असिस्टेंट मैनेजर (लीगल), पद : 01 (अना.-01)

योग्यता : एलएलबी की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

असिस्टेंट मैनेजर (एयर टिकटिंग), पद:01 (अना.-01)

योग्यता : पर्यटन में स्नातक की डिग्री हो। टिकटिंग रिजर्वेशन/ फेयर कंस्ट्रक्शन में सर्टिफिकेट किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष कार्यानुभव हो।

असिस्टेंट मैनेजर (पीआर), पद : 01 (अना.-01)

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो। पब्लिक रिलेशन/ एडवर्टाइजमेंट/ मास कम्युनिकेशन जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष कार्यानुभव हो।

वेतनमान (छह पद) : 44,900 से 1,42,400 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त छह पद) : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स) के लिए अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।

विभाग (उपरोक्त छह पद) : दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम लिमिटेड

असिस्टेंट ग्रेड-I (आईटी), पद : 06 (अनारक्षित-05)

योग्यता : कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हो। प्रोग्रामिंग और सिस्टम डेवलपमेंट में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष से कम हो।

विभाग : दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम लिमिटेड

रेडियोग्राफर, पद : 96 (अनारक्षित-51)

योग्यता : विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास हो। रेडियोग्राफी में डिग्री/ डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट हो। या रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री हो।

वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।

विभाग : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

ऑप्टामेट्रिस्ट, पद : 15 (अनारक्षित-08)

योग्यता : विज्ञान विषय में 12वीं पास हो। ऑप्टोमेट्री में चार वर्षीय स्नातक डिग्री हो।

वेतनमान : 29,200 से 92,300 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

विभाग : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

जूनियर रेडियोग्राफर, पद : 10 (अनारक्षित-05)

योग्यता : 10वीं पास हो। एक्स-रे के डार्क रूम में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष से कम हो।

विभाग : नई दिल्ली नगर निगम

मीटर एंड रिले टेस्टर ग्रेड-II, पद : 34 (अना.-16)

योग्यता : 10वीं पास हो। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हो।

वेतनमान : 19,900 से 63,200 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष से कम हो।

विभाग : नई दिल्ली नगर निगम

रिपोर्टर, पद : 10 (अनारक्षित-04)

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो। अंग्रेजी/ हिंदी श्रुतलेख में 100 शब्द प्रति मिनट की गति हो। कंप्यूटर पर प्रतिलेखन अंग्रेजी में 40 मिनट या हिंदी में 55 मिनट हो।

वेतनमान : 44,900 से 1,42,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

विभाग : विधानसभा सचिवालय

कातिब (कैलीग्राफर), पद : 01 (अनारक्षित-01)

योग्यता : उर्दू विषय के साथ 12वीं पास हो। खट्टाती (कैलीग्राफी) में दो वर्षीय कोर्स किया हो।

वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।

विभाग : उर्दू अकादमी

पटवारी, पद : 15 (अनारक्षित-08)

योग्यता : स्नातक या समकक्ष योग्यता।

नोट: विभाग द्वारा नए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने पर ही परिवीक्षा अवधि समाप्त की जाएगी।

वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष से कम होनी चाहिए।

विभाग : दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड

जूनियर लॉ ऑफिसर, पद : 01 (अनारक्षित-01)

योग्यता : एलएलबी की डिग्री हो। पांच वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 47,600 से 1,51,100 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष से कम हो।

विभाग : दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड

केमिकल असिस्टेंट, पद : 02 (अनारक्षित-02)

योग्यता : रसायन विज्ञान विषय के साथ बीएससी की डिग्री हो। रासायनिक विश्लेषण/अनुसंधान/ मादक पदार्थों के विश्लेषण में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 29,200 से 92,300 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।

विभाग : उत्पाद शुल्क, मनोरंजन एवं विलासिता कर आयुक्त का कार्यालय

स्टेनोग्राफर ग्रेड-I, पद : 03 (अनारक्षित-03)

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो।

अंग्रेजी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 120 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग पर 40 शब्द प्रति मिनट की गति हो। या हिंदी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 120 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग पर 35 शब्द प्रति मिनट की गति हो। न्यूनतम पांच वर्ष कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

विभाग : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति

जूनियर लैबोरेटरी असिस्टेंट, पद : 02 (अना.-01)

योग्यता : विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। प्रयोगशाला कार्यों में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 19,900 से 63,200 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।

विभाग : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति

बुक बाइंडर, पद : 02 (अनारक्षित-02)

योग्यता : बुक बाइंडिंग में आईटीआई सर्टिफिकेट हो।

वेतनमान : 18,000 से 56,900 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।

विभाग : दिल्ली अभिलेखागार

असिस्टेंट माइक्रोफोटोग्राफर, पद : 01 (अना.-01)

योग्यता : भौतिकी विषय के साथ बीएससी हो। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार से रिप्रोग्राफी में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।

वेतनमान : 29,200 से 92,300 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।

विभाग : दिल्ली अभिलेखागार

आयु सीमा में छूट

●अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

●आयु की गणना 28 मार्च 2026 को आधार मानकर होगी।

चयन प्रक्रिया

●प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवार का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

●100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

●शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ई-पे से ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://dsssb.delhi.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Notifications सेक्शन के नीचे व्यू ऑल पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से VACANCY NOTICE / ADVERTISEMENT NO. 02/2026 for various Posts from Post code 01/26 to 20/26. Closing Date for Submission of Online Applications : – 28/03/2026 नोटिफिकेशन के आगे View पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर नोटिफिकेशन के आगे Download पर क्लिक करें। नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

●उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए इस वेबसाइट (https://dsssbonline.nic.in) पर जाएं। होमपेज पर दायीं ओर दाईं ओर ‘क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।

●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अंत में सब्मिट बटन पर क्लिक करें। इससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

●पिछले पेज पर जाएं। यहां ‘क्लिक टू साइन इन’ विकल्प पर क्लिक करें। अब जन्मतिथि, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा भरकर साइनइन पर क्लिक करें।

●नए पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर दें। दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर देना चाहिए।

2. DSSSB में कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, पटवारी, स्टेनोग्राफर, रिपोर्टर, जूनियर लैब असिस्टेंट, बुक बाइंडर सहित कुल 216 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

3. DSSSB भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

4. DSSSB भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और योग्यता के अनुसार होगा।

5. DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

6. DSSSB भर्ती में आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग तय की गई है। अधिकतर पदों के लिए अधिकतम आयु 27 से 32 वर्ष के बीच रखी गई है। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

7. DSSSB भर्ती के लिए आवेदन कहां से किया जा सकता है?
उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Current Patrika संदेश

कुल मिलाकर देखा जाए तो DSSSB भर्ती 2026 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर लेकर आई है। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए कई पद उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिल सकता है। यदि आप संबंधित योग्यता रखते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना भी जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। सही तैयारी और समय पर आवेदन के साथ यह अवसर आपके सरकारी करियर की दिशा बदल सकता है।

Also Read :- डीएसएसएसबी जूनियर सिविल इंजीनियर परीक्षा 2026: एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और तैयारी टिप्स

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *