Posted in

Bundelkhand University Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Bundelkhand University Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
Bundelkhand University Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Bundelkhand University Recruitment 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां फार्मेसी, अंग्रेजी, कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान समेत विभिन्न विभागों में की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी और डिमांड ड्राफ्ट को तय पते पर रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 1000 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये देय है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मार्च 2026

डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 21 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bujhansi.ac.in/

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 88

(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●फार्मेसी पद : 01

●अंग्रेजी पद : 02

●कृषि विज्ञान पद : 10

●फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग पद : 06

●मैथमेटिकल साइंस एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन पद : 01

●गृह विज्ञान पद : 04

●बायोमेडिकल इंजीनियरिंग पद : 10

●बायोमेडिकल साइंस पद : 03

●बायोटेक्नोलॉजी पद : 02

●बायोटेक इंजीनियरिंग पद : 05

●बायोकेमिस्ट्री पद : 02

●पर्यटन एवं होटल प्रबंधन पद : 02

●पर्यावरण विज्ञान पद : 02

●पत्रकारिता पद : 02

●बैंकिंग, अर्थव्यवस्था एवं वित्त पद : 03

●भौतिक चिकित्सा पद : 01

●इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग पद : 07

●मेकेनिकल इंजीनियरिंग पद : 02

●ललित कला पद : 01

●बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पद : 04

●वनस्पति विज्ञान पद : 02

●वास्तुकला पद : 04

●विधि पद : 06

●शारीरिक शिक्षा पद : 01

●शिक्षा शास्त्र पद : 03

●समाज कार्य पद : 01

●माइक्रोबायोलॉजी पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो

●यूजीसी नेट उत्तीर्ण हो। या पीएचडी की उपाधि हो।

वेतनमान : 57,700 रुपये।

आयु सीमा : तय मानकों के अनुसार।

चयन प्रक्रिया

● साक्षात्कार/ लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

● साक्षात्कार/ लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

आवेदन शुल्क

● 1000 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान वित्त अधिकारी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी के पक्ष में देय डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.bujhansi.ac.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Current Openings’ के अंदर Current Openings पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for filling up various teaching posts in Self Financing (SFS) Departments of the University नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● होमपेज पर वापस आएं। ‘Current Openings’ के Apply Online पर क्लिक कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेज डाक के माध्यम से भेजने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 है।

2. इस भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 88 पदों पर भर्ती की जाएगी।

3. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

4. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी नेट उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है।

5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय की चयन समिति योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन करेगी।

6. असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक वेतनमान दिया जाएगा।

7. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Current Openings सेक्शन में उपलब्ध नोटिफिकेशन पढ़ना होगा। इसके बाद Apply Online विकल्प के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Current Patrika संदेश

अगर आप शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की यह असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। विभिन्न विषयों में कुल 88 पदों पर भर्ती होने से कई योग्य उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय में काम करने का मौका मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और समय सीमा से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सही जानकारी और समय पर आवेदन करने से इस भर्ती में सफलता पाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Also Read :- Balmer Lawrie Recruitment 2026: जूनियर ऑफिसर, ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के 31 पदों पर भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *