BHEL Jhansi Apprentice Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी ने अप्रेंटिस की 47 भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है।
महत्वूपर्ण तिथि
● परीक्षा की तिथि : 18 मार्च 2026
●आवेदन शुल्क : कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://jhs.bhel.com
●परीक्षा की तिथि : 18 मार्च 2026
ट्रेड अप्रेंटिस, कुल पद : 40
(ब्रांच के अनुसार रिक्तियां)
●फिटर पद : 14
●इलेक्ट्रिशियन पद : 18
●वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक) पद : 05
●मशीनिस्ट पद : 01
●टर्नर पद : 02
योग्यता : 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस, पद : 02
(ब्रांच के अनुसार रिक्तियां)
●इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पद : 01
●मेकेनिकल इंजीनियरिंग पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।
टेक्निशियन अप्रेंटिस, पद : 04
(ब्रांच के अनुसार रिक्तियां)
●इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पद : 02
●मेकेनिकल इंजीनियरिंग पद : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो।
स्टाइपेंड : तय मानकों के अनुसार देय होगा।
आयु सीमा
● न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स झांसी की आधिकारिक वेबसाइट (https://jhs.bhel.com/) पर लॉगइन करें।
● होमपेज पर career पर क्लिक करें। नए पेज पर Current Job Openings दिखाई देंगी। इनमें से Applications are invited for Graduate/Technician Apprenticeship और Applications are invited for Trade Apprenticeship नाम से दो विज्ञापन दिखाई देंगे। आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके ऊपर क्लिक करें।
● अगले पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
●ट्रेड अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.gov.in/ लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
●ग्रेजुएट और टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए https://nats.education.gov.in लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
●आवेदन करने के लिए होमपेज पर वापस आएं और Applications are invited for Trade Apprenticeship… पर क्लिक कर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. बीएचईएल झांसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
बीएचईएल झांसी अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
2. इस भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 47 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस के पद शामिल हैं।
3. बीएचईएल झांसी अप्रेंटिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना आवश्यक है।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक डिग्री और टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अनिवार्य है।
4. क्या इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
5. बीएचईएल झांसी अप्रेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
6. इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी।
7. बीएचईएल झांसी अप्रेंटिस भर्ती की परीक्षा कब आयोजित होगी?
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 18 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
Current Patrika संदेश
यदि आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो बीएचईएल झांसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव और इंडस्ट्री की बेहतर समझ हासिल होगी।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को चाहिए कि वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।
Also Read :- IRCON Recruitment 2026: वर्क्स इंजीनियर के 13 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन