AMU Recruitment 2026: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने सिस्टम इंजीनियर समेत 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
●आवेदन शुल्क : 500 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.amu.ac.in
●सिस्टम इंजीनियर, प्रो. एम.एन. फारूकी कंप्यूटर, पद : 01
योग्यता : कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक की डिग्री हो। साथ ही पाच साल काम करने का अनुभव हो।
वेतनमान : पे लेवल-12 (78,800 से 2,09,200 रुपये।)
आयु सीमा : अधिकतम 50 वर्ष से कम हो।
●सीनियर प्रोग्रामर, वित्त एवं लेखा विभाग, पद : 01
●वरिष्ठ प्रोग्रामर, पंजीयक कार्यालय, पद : 01
योग्यता : कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में में एमई/एमटेक हो। या कंप्यूटर साइंस में एमएससी/एमसीए हो। प्रोग्रामिंग में पांच साल का अनुभव हो।
वेतनमान : पे लेवल-10 (56,100 से 1,77,500 रुपये।)
आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।
●प्रोग्रामर, प्रो. एम.एन. फारूकी कंप्यूटर, पद : 05
●सिस्टम प्रोग्रामर, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, पद : 01
●सिस्टम एनालिस्ट ग्रेड I, प्रो. एम.एन. फारूकी कंप्यूटर, पद : 01
योग्यता : कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री हो। प्रोग्रामिंग में पांच साल का अनुभव हो। या
●संबंधित विषय में एमई/एमटेक/एमएससी/एमसीए हो। प्रोग्रामिंग में तीन साल का अनुभव हो।
वेतनमान : पे लेवल-10 (56,100 से 1,77,500 रुपये।)
आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।
●प्रशासनिक अधिकारी, जे.एन. मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ परास्नातक की डिग्री हो।
वेतनमान : पे लेवल-10 (56,100 से 1,77,500 रुपये।)
आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।
आयु सीमा में छूट
● अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 07 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षाऔर साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क : 500 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा। दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की वेबसाइट (https://www.amu.ac.in/) पर जाएं।
● होमपेज पर सबसे ऊपर Online-Job Applications पर क्लिक करें।
●नये पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ADVERTISEMENT NO. 2/2026/NT, Dated 22.01.2026 Aligarh Muslim University,Aligarh नोटिफिकेशन के आगे View पर क्लिक करें।
● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Register पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर लें। अब पिछले पेज पर वापस आएं और लॉगइन करें।
● नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी एवं दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।
● भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से संस्थान के पते पर भेजना होगा।
यहां भेजें आवेदन
●सिलेक्शन कमिटी सेक्शन (नॉन-टीचिंग), रजिस्ट्रार ऑफिस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ -202001 (उत्तर प्रदेश)
●हेल्पलाइन नंबर : 0571-2700920, 0571-2700921
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. एएमयू भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। जबकि भरे हुए आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी डाक से भेजने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है।
2. इस भर्ती में कुल कितने पदों पर आवेदन मांगे गए हैं?
एएमयू ने इस भर्ती अभियान के तहत सिस्टम इंजीनियर, प्रोग्रामर, वरिष्ठ प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिस्ट और प्रशासनिक अधिकारी सहित कुल 11 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
3. आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे करना होगा?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से निशुल्क है।
4. एएमयू भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।
5. आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य रूप से उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, एमएससी, एमसीए या परास्नातक डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही कई पदों के लिए प्रोग्रामिंग या संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगा गया है।
6. क्या आवेदन केवल ऑनलाइन करना है या ऑफलाइन भी भेजना होगा?
सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र की स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से विश्वविद्यालय के पते पर भेजना अनिवार्य है।
Current Patrika संदेश
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई यह भर्ती आईटी और प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका और स्थिर सरकारी नौकरी जैसी सुविधाएं इसे और भी आकर्षक बनाती हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार निर्धारित योग्यता और अनुभव रखते हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करने से इस अवसर का पूरा लाभ उठाया जा सकता है।
Also Read :- Indian Army Soldier NA & Sepoy Pharma Bharti 2026: योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी