Posted in

AMU Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत 14 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

AMU Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत 14 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
AMU Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत 14 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

AMU Recruitment 2026: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने मेडिकल ऑफिसर समेत 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी), पद : 01

योग्यता : भौतिकी में पीएचडी हो। पांच साल का अनुभव हो। या भौतिकी में एमएससी हो और आठ साल का अनुभव हो।

वेतनमान : 78,800 से 2,09,200 रुपये।

जूनियर इंस्ट्रूमेंट ऑफिसर, (केमिस्ट्री), पद : 01

योग्यता : रसायन विज्ञान में पीएचडी और चार वर्ष का अनुभव हो। या रसायन विज्ञान में एमएससी और छह वर्ष का अनुभव हो

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स), पद : 01

मेकेनिकल इंजीनियर (भौतिकी), पद : 01

योग्यता (उपरोक्त दोनाें पद) : संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, जेएन कॉलेज, पद : 01

योग्यता : जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा/ बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री हो। स्टेट नर्सेस एंड मिडवाइव्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल में नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड हो। पांच साल का अनुभव हो।

कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, जेएन कॉलेज, पद : 03

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। क्लिनिकल विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा हो। एक साल का अनुभव हो।

मेडिकल ऑफिसर (ब्लड बैंक), जेएन कॉलेज, पद : 01

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। पैथोलॉजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

मेडिकल ऑफिसर, मॉडर्न ट्रॉमा सेंटर, पद : 03

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। क्लिनिकल विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री/डिप्लोमा हो। एक साल का अनुभव हो।

डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, मॉडर्न ट्रॉमा सेंटर, पद : 01

योग्यता : नर्सिंग शिक्षा और प्रशासन में डिप्लोमा हो। या बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री हो। वॉर्ड सिस्टर के रूप में पांच साल का अनुभव हो।

स्वास्थ्य अधिकारी, विश्वविद्यालय कार्यालय, पद : 01

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

वेतनमान (उपरोक्त 10 पद) : 56,100 से 1,77,500 रुपये

आयु सीमा : संस्थान के तय नियमानुसार।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क

● 500 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.amu.ac.in

यहां भेजें आवेदन

●सिलेक्शन कमिटी सेक्शन (नॉन-टीचिंग), रजिस्ट्रार ऑफिस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ – 202001

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. एएमयू भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेज डाक से भेजने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

2. एएमयू भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी?
इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर, डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, इंजीनियर, वैज्ञानिक अधिकारी सहित कुल 14 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

3. आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए MBBS, बीई/बीटेक, एमएससी, पीएचडी या बीएससी नर्सिंग जैसी डिग्री आवश्यक है। साथ ही कई पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी जरूरी है।

4. एएमयू भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

5. आवेदन शुल्क कितना निर्धारित किया गया है?
सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

6. आवेदन पत्र कहां भेजना होगा?
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां डाक के माध्यम से सिलेक्शन कमिटी सेक्शन (नॉन-टीचिंग), रजिस्ट्रार ऑफिस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ – 202001 पर भेजनी होंगी।

7. एएमयू भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी कहां से प्राप्त की जा सकती है?
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Current Patrika संदेश

अगर आप मेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग या साइंस क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका मिलने के साथ ही आकर्षक वेतनमान और स्थिर करियर की संभावना भी मिलती है। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए समय पर ऑनलाइन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से जमा करें। सही तैयारी और समय पर आवेदन से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Also Read :- DBRAU Agra Assistant Professor Recruitment 2026: 25 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *