Posted in

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 – 195 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया – 195 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 – 195 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया – 195 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 – 195 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया – 195 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती परीक्षा-2026 के जरिए नियमित आधार पर की जाएंगी। आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के सभी वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 1100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 550 रुपये।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 01 अप्रैल 2026

शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 02 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.allahabadhighcourt.in/

प्राइवेट सेक्रेटरी, पद : 195 (अनारक्षित-81)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो।

●अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति हो।

●डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान हो।

वेतनमान : 56,100 से 1,77,500 रुपये।.

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों को प्रदेश सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● 1900 रुपये। यूपी के एससी/ एसटी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1700 रुपये है।

● शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इसका लिंक आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.allahabadhighcourt.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर सबसे नीचे Recruitment विकल्प पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement regarding the recruitment for the post of Private Secretary Grade-I Recruitment Examination – 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://exams.nta.nic.in/allhcre लिंक पर क्लिक करें। अगले वेबपेज पर Apply For पर क्लिक करें।

● नए पेज पर PRIVATE SECRETARY GRADE-I RECRUITMENT EXAMINATION–2026 पर क्लिक करें। अब फिर PRIVATE SECRETARY GRADE-I RECRUITMENT EXAMINATION–2026 पर क्लिक करें।

● सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए New Registration पर क्लिक करें। अगले पेज पर दिए गए सभी निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। फिर पेज पर नीचे की ओर जाएं और डिक्लेरेशन पर टिक लगाकर क्लिक हियर टू प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड समेत मांगी गई जानकारी दर्जकर सब्मिट बटन पर क्लिक करें। इससे आपको एप्लीकेशन नंबर प्राप्त होगा।

● अब अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें। नए पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

● अब ‘प्रीव्यू एप्लीकेशन’ पर क्लिक कर फॉर्म में दर्ज जानकारियां देख लें और ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक कर दें। इससे आवेदन शुल्क का लिंक सक्रिय हो जाएगा।

● निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें। फिर जमा हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● ई-मेल आईडी : helpdesk.allhcre@nta.ac.in

● हेल्पलाइन नंबर : 011-40759000/ 69227700

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2026 है।

प्रश्न 2: इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I के कुल 195 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 81 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं।

प्रश्न 3: आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उत्तर: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड (100 wpm) और टाइपिंग (40 wpm) का ज्ञान आवश्यक है।

प्रश्न 4: क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी के तहत ही आवेदन करना होगा।

प्रश्न 5: इस भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण (Skill Test) के आधार पर किया जाएगा।

प्रश्न 6: आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उत्तर: उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

प्रश्न 7: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क लगभग 1900 रुपये है, जबकि यूपी के SC/ST/EWS वर्ग के लिए 1700 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रश्न 8: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

Current Patrika संदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो सरकारी नौकरी के साथ-साथ सम्मानजनक पद और आकर्षक वेतन की तलाश कर रहे हैं। खासतौर पर जिन अभ्यर्थियों की टाइपिंग और शॉर्टहैंड में अच्छी पकड़ है, उनके लिए यह भर्ती काफी लाभदायक साबित हो सकती है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना फॉर्म भर लें। साथ ही आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

अगर आप इस मौके का सही तरीके से फायदा उठाते हैं और तैयारी को गंभीरता से लेते हैं, तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सपना जरूर पूरा हो सकता है।

Also Read :- Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए मौका, आवेदन शुरू, पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *