AIIMS Raipur Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर (छत्तीसगढ़) ने सीनियर रेजिडेंट के 87 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये नियुक्तियां एम्स के विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष के लिए होंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 है।
●आवेदन शुल्क : 1000 रुपये। शुल्क का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : www.aiimsraipur.edu.in
सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 87 (अनारक्षित-23)
(विभाग/ कार्यक्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)
●एनेस्थीसियोलॉजी पद : 03
●एनाटॉमी पद : 02
●बायोकेमिस्ट्री पद : 02
●बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी पद : 03
●सीटीवीएस पद : 03
●क्लिनिकल हेमेटोलॉजी पद : 02
●कम्युनिटी एंड फेमिली मेडिसिन पद : 03
●डर्मेटोलॉजी पद : 01
●एंडोक्रिनोलॉजी पद : 02
●फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी पद : 04
●गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 03
●जनरल मेडिसिन पद : 06
●जनरल सर्जरी पद : 06
●मेडिकल ऑन्कोलॉजी पद : 03
●माइक्रोबायोलॉजी पद : 04
●न्यूनैटोलॉजी पद : 01
●नेफ्रोलॉजी पद : 04
●न्यूरोलॉजी पद : 01
●न्यूरोसर्जरी पद : 01
●न्यूक्लियर मेडिसिन पद : 02
●ऑर्थोपेडिक्स पद : 03
●पीडियाट्रिक्स सर्जरी पद : 02
●पीडियाट्रिक्स पद : 01
●फार्माकोलॉजी पद : 01
●फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन पद : 01
●फिजियोलॉजी पद : 02
●रेडिएशन ऑन्कोलॉजी पद : 01
●रेडियो डायग्नोसिस पद : 01
●स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ पद : 01
●सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 01
●सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पद : 02
●ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक पद : 01
●ट्रॉमा एंड इमरजेंसी पद : 10
●यूरोलॉजी पद : 04
योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो। संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस/डीएनबी) हो।
वेतनमान : 67,700 से 2,08,700 रुपये।
आयुसीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार की को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● 1000 रुपये। भुगतान एनईएफटी के माध्यम से करना होगा।
● एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट (www.aiimsraipur.edu.in) पर लॉगइन करें। हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
● होमपेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन के vacancies विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर Junior Resident/ Senior Resident पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘ ADVERTISEMENT TO THE POST OF SENIOR RESIDENTS (NON-ACADEMIC) IN VARIOUS DEPARTMENTS UNDER GOVT OF INDIA RESIDENCY SCHEME IN AIIMS RAIPUR’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। अगले पेज पर Download पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
● नोटिफिकेशन के नीचे आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
● आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें। रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।
● अब निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें।
● आवेदन के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे दिए गए गूगल फॉर्म लिंक- https:// forms.gle/YQ8NoENcWUKhXccU6 पर क्लिक करें।
● नए पेज पर गूगल फार्म खुल जाएगा। यहां ई-मेल, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ट्रांजेक्शन नंबर आदि मांगी गई जानकारियां दर्ज करें।
● गूगल फार्म में एप्लीकेशन फार्म और शुल्क भुगतान की रसीद को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अंत में सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
● ई-मेल : residentrecruitment@aiimsraipur.edu.in
● हेल्पलाइन नंबर : 9407908617
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के लिए कुल कितने पद निकले हैं?
एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के कुल 87 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जो विभिन्न विभागों में विभाजित हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किन उम्मीदवारों को छूट मिलेगी?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से माफ है।
Q4. आवेदन कैसे किया जा सकता है?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से गूगल फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। साथ ही आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद अपलोड करना जरूरी है।
Q5. इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री और संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री होना अनिवार्य है।
Q6. चयन प्रक्रिया किस आधार पर होगी?
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर पूरी की जाएगी।
Q7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना साक्षात्कार की तिथि के आधार पर की जाएगी।
Q8. सीनियर रेजिडेंट को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
Q9. यह नौकरी स्थायी है या कॉन्ट्रैक्ट बेस पर?
यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जिसकी अवधि अधिकतम 3 वर्ष तक हो सकती है।
Q10. अधिक जानकारी के लिए कहाँ संपर्क करें?
उम्मीदवार ईमेल (residentrecruitment@aiimsraipur.edu.in) या हेल्पलाइन नंबर 9407908617 पर संपर्क कर सकते हैं।
Current Patrika संदेश
अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बना रहे हैं और एक प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का सपना देखते हैं, तो एम्स रायपुर की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। सीमित समय और अच्छी सैलरी के साथ यह जॉब न केवल अनुभव बढ़ाने का मौका देती है, बल्कि आपके प्रोफेशनल प्रोफाइल को भी मजबूत बनाती है।
ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए सभी दस्तावेज और जानकारी पहले से तैयार रखें ताकि किसी भी प्रकार की गलती या देरी से बचा जा सके। अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन करना ही समझदारी है।
Also Read :- CUSB Assistant Professor Recruitment 2026: 22 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन