Posted in

एम्स भोपाल भर्ती 2026: 48 सीनियर रेजिडेंट पद | सैलरी ₹2 लाख+ | ऐसे करें आवेदन

एम्स भोपाल भर्ती 2026: 48 सीनियर रेजिडेंट पद | सैलरी ₹2 लाख+ | ऐसे करें आवेदन
एम्स भोपाल भर्ती 2026: 48 सीनियर रेजिडेंट पद | सैलरी ₹2 लाख+ | ऐसे करें आवेदन

एम्स भोपाल भर्ती 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट के 48 पदों भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। क्रमांक 01 से 19 तक इनमें से 27 पदों पर नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। क्रमांक 01 से 11 तक नियुक्तियां छह माह के लिए होंगी, जिसे अधिकतम छह माह तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 है।

आवेदन शुल्क : 1500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.aiimsbhopal.edu.in/

ई-मेल आईडी : registraroffice@aiimsbhopal.edu.in

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 48 (अनारक्षित-23)

(विभाग/ कार्यक्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)

● एनाटॉमी पद : 01

● बायोकेमिस्ट्री पद : 01

● कार्डियोथोरेसिक सर्जरी पद : 01

● कम्युनिटी एंड फेमिली मेडिसिन पद : 02

● डर्मेटोलॉजी पद : 02

● गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 01

● जनरल मेडिसिन पद : 02

● जनरल सर्जरी पद : 02

● मेडिकल जेनेटिक्स पद : 01

● माइक्रोबायोलॉजी पद : 02

● न्यूक्लियर मेडिसिन पद : 01

● ऑपथैल्मोलॉजी पद : 01

● पीडियाट्रिक सर्जरी पद : 03

● पीडियाट्रिक्स पद : 02

● पैथोलॉजी एंड लैब् मेडिसिन पद : 01

● फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन पद : 01

● फिजियोलॉजी पद : 01

● रेडियो डायग्नोसिस पद : 01

● ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक पद : 01

● कार्डियोलॉजी पद : 02

● गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 02

● मेडिकल ऑन्कोलॉजी/ हेमेटोलॉजी पद : 03

● माइक्रोबायोलॉजी पद : 03

● ऑर्थोपेडिक्स पद : 01

● पीडियाट्रिक्स पद : 01

● पैथोलॉजी/ लैब मेडिसिन पद : 03

● फार्माकोलॉजी पद : 01

● रेडियोडायग्नोसिस पद : 01

● रुमेटोलॉजी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी पद : 02

● सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पद : 02

योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो। संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस या डीएनबी) हो।

●राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ रजिस्ट्रेशन हो।

वेतनमान : 67,700 से 2,08,700 रुपये

आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

● साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा/महंगाई भत्ता देय नहीं होगा।

आवेदन शुल्क

● 1500 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

● शुल्क का भुगतान ‘कार्यकारी निदेशक, एम्स, भोपाल’ के नाम से जारी डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल की वेबसाइट (https://www.aiimsbhopal.edu.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Vacancy’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर Job Advertisement पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Rolling Advertisement current vacancies of Senior Resident (Non-Academic) नोटिफिकेशन के आगे Detailed Advertisment पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Apply Online पर क्लिक करें। अगले पेज पर Don’t have an account? Sign Up पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन-पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. एम्स भोपाल सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 48 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

3. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

4. उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री और संबंधित विषय में MD/MS या DNB होना आवश्यक है।

5. अधिकतम आयु सीमा कितनी है?
उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

7. क्या यह नौकरी स्थायी है या अनुबंध आधारित?
अधिकांश पद अनुबंध आधारित हैं, जिनकी अवधि 6 माह से 1 वर्ष तक हो सकती है और आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकती है।

8. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

9. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

10. क्या इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता मिलेगा?
नहीं, साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा या महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Current Patrika संदेश

एम्स भोपाल द्वारा निकाली गई सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका और करियर ग्रोथ की संभावनाएं इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।

अगर आप आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सही तैयारी और आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू में शामिल होकर आप इस अवसर को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि में बदल सकते हैं।

Also Read :- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2026: 19 पदों पर आवेदन शुरू, जल्दी करें अप्लाई

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *