Union Bank Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1865 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 34 राज्यों में की जाएंगी। अभ्यर्थी जिस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा से परिचित होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 है।
●आवेदन शुल्क : 944 रुपये। महिलाओं के लिए 708, एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 236 रुपये देय है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 मई 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.unionbankofindia.co.in/
●ई-मेल आईडी : info@bfsissc.com
अप्रेंटिस, कुल पद : 1865 (अनारक्षित-823)
(राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार रिक्तियां)
● उत्तर प्रदेश पद : 335
● उत्तराखंड पद : 10
● बिहार पद : 60
● झारखंड पद : 34
● दिल्ली पद : 48
● अंडमान एंड निकोबार पद : 01
● आंध्र प्रदेश पद : 303
● असम पद : 29
● चंडीगढ़ पद : 06
● छत्तीसगढ़ पद : 25
● दादर एवं नगर हवेली पद : 01
● दमन एवं दीव पद : 01
● गोवा पद : 05
● गुजरात पद : 58
● हरियाणा पद : 30
● हिमाचल प्रदेश पद : 01
● जम्मू एवं कश्मीर पद : 02
● कर्नाटक पद : 131
● केरल पद : 39
● लद्दाख पद : 01
● लक्ष्यद्वीप पद : 01
● मध्य प्रदेश पद : 116
● महाराष्ट्र पद : 196
● मेघालय पद : 01
● नगालैंड पद : 01
● ओडिशा पद : 58
● पुड्डुचेरी पद : 01
● पंजाब पद : 21
● राजस्थान पद : 32
● सिक्किम पद : 02
● तमिलनाडु पद : 95
● तेलंगाना पद : 164
● त्रिपुरा पद : 01
● पश्चिम बंगाल पद : 56
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
स्टाइपेंड : 15,000 से 20,000 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
● स्थानीय भाषा परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। अंतिम सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
परीक्षा का प्रारूप
● ऑनलाइन लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र में सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक एवं तर्क योग्यता, कंप्यूटर/विषय ज्ञान, बैंक के उत्पाद एवं सेवा से 20-20 प्रश्न होंगे।
● परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
● लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भाषा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
जरूरी सूचना : 10वीं/12वीं में स्थानीय भाषा अध्ययन का प्रमाण पत्र होने पर भाषा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
आवेदन शुल्क
● 944 रुपये। महिलाओं के लिए 708, एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 236 रुपये देय है।
● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● सबसे पहले अभ्यर्थी एनपीएस पोर्टल (www.apprentice shipindia.gov.in) पर जाकर पंजीकरण कर लें।
● अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (www.unionbankofindia.co.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर सबसे नीचे ‘Careers/Recruitment’ विकल्प पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Engagement of 1865 Apprentices के नीचे Notification पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और Click here to apply online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 1865 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित हैं।
2. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।
4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 944 रुपये, महिलाओं के लिए 708 रुपये और एससी/एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 236 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।
5. आयु सीमा क्या रखी गई है?
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।
6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी।
7. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?
नहीं, इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं रखा गया है।
8. स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान लगभग 15,000 से 20,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
9. स्थानीय भाषा परीक्षा जरूरी है क्या?
हाँ, लेकिन अगर आपने 10वीं या 12वीं में उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ी है, तो आपको यह परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
10. आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आपको NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की यह अप्रेंटिस भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। इसमें न केवल देशभर में पद उपलब्ध हैं, बल्कि चयन प्रक्रिया भी काफी सरल और पारदर्शी रखी गई है। खास बात यह है कि बिना नेगेटिव मार्किंग के परीक्षा और अच्छा स्टाइपेंड इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
Also Read :- AIIMS Bibinagar Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 21 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और इंटरव्यू डेट।