Posted in

AIIMS Bibinagar Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 21 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और इंटरव्यू डेट।

AIIMS Bibinagar Recruitment 2026
AIIMS Bibinagar Recruitment 2026

AIIMS Bibinagar Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बीबीनगर (तेलंगाना) में सीनियर रेजिडेंट के 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां संस्थान के विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2026 है। साक्षात्कार का आयोजन 03 मई को सुबह 11:30 बजे से होगा।

आवेदन शुल्क : 1770 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://aiimsbibinagar.edu.in

ईमेल आईडी : info.aiimsbibinagar@gmail.com

सीनियर रेजिडेंट, पद : 21 (अनारक्षित-09)

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●एनेस्थीसिया पद : 02

●कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी पद : 01

●डीवीएल पद : 01

●जनरल मेडिसिन पद : 03

●जनरल सर्जरी पद : 03

●हॉस्पिटल एडमनिस्ट्रेशन पद : 02

●नेफ्रोलॉजी पद : 01

●ऑर्थोपेडिक्स पद :03

●पल्मोनरी मेडिसिन पद : 01

●रेडिएशन ऑन्कोलॉजी पद : 01

●ट्रॉमा एंड इमरजेंसी पद : 03

योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री (एमडी/ एमएस/डीएनबी/ एमडीएस) हो।

● जिन आवेदकों के पास डीएनबी योग्यता है, उन्हें एमडी/एमएस के समकक्ष होने का दस्तावेज देना होगा।

वेतनमान : 67,700 से 2,08,700 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 29 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।

आवेदन शुल्क : 1770 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बीबीनगर की वेबसाइट (https://aiimsbibinagar.edu.in//) पर लॉगइन करें।

● होमपेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन के अंदर Seniour/juiour residnet पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for Recruitment of Senior Resident (Non-Academic) at AIIMS Bibinagar-Reg पर क्लिक करें।

● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● नोटिफिकेशन के नीचे आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज के पेपर पर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

● आवेदन पत्र में आवेदित पद का नाम, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम आदि मांगी गई जानकारियां भर लें।

● अब निर्धारित स्थान पर अपनी स्व-प्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

● अब पिछले पेज पर वापस आएं और Click here for Google Form application for SR(NA). पर क्लिक करें। यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें और भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सब्मिट कर दें।

● अब भरा हुआ आवेदन पत्र, फीस जमा करने की रसीद समेत मांगे गए अन्य दस्तावेजों की मूल और स्वप्रमाणित फोटो कॉपी लेकर साक्षात्कार में शामिल हों।

साक्षात्कार स्थल

●मिनी बोर्ड रूम, चौथी मंज़िल, अकादमिक ब्लॉक, एम्स बीबीनगर, हैदराबाद (तेलंगाना)- 508126

साक्षात्कार की तिथि और समय : 05 मई 2026 सुबह 11 बजे से।

दस्तावेज सत्यान का समय : 8:30 से सुबह 10:30 बजे।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. AIIMS बीबीनगर में सीनियर रेजिडेंट के लिए कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो विभिन्न विभागों में विभाजित हैं।

Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले नोटिफिकेशन पढ़ना होगा, फिर गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Q4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MD/MS/DNB/MDS की डिग्री होना अनिवार्य है। DNB धारकों को समकक्षता प्रमाण भी देना होगा।

Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।

Q6. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 1770 रुपये आवेदन शुल्क है, जबकि SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

Q7. उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।

Q8. साक्षात्कार कब और कहां होगा?
साक्षात्कार 05 मई 2026 को सुबह 11 बजे से एम्स बीबीनगर, हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।

Q9. सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो AIIMS बीबीनगर की यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकती है। सीमित पदों और सीधे इंटरव्यू के माध्यम से चयन होने की वजह से योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से तैयार रखें, ताकि इंटरव्यू के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सही तैयारी और आत्मविश्वास के साथ आप इस अवसर को अपने करियर की नई शुरुआत में बदल सकते हैं।

Also Read :- SSB ASI Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए नौकरी, सैलरी ₹92,300 तक, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *