Posted in

NIC Scientist-C Recruitment 2026: 141 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन।

NIC Scientist-C Recruitment 2026
NIC Scientist-C Recruitment 2026

NIC Scientist-C Recruitment 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने वैज्ञानिक-सी के 141 पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिः 30 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.nic.gov.in

वैज्ञानिक-सी , कुल पद : 141

(वर्ग के अनुसार रिक्तियां)

●सामान्य वर्ग पद : 59

●एससी वर्ग पद : 21

●एसटी वर्ग पद : 10

●ओबीसी (एनसीएल) वर्ग पद : 38

●ईडब्ल्यूएस वर्ग पद : 13

योग्यता : बीई/ बीटेक/ एमएससी/ एमसीए/ एमई/ एमटेक/ एमफिल की डिग्री हो। या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स का एसोसिएट सदस्य हो। संबंधित क्षेत्र में काम करने का चार साल का अनुभव हो। मास्टर डिग्री वालों के पास दो साल का अनुभव हो।

● संबंधित क्षेत्र में पीएचडी धारकों को वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान : 67,700 से 2,08,700 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 21 नवंबर 2022 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● स्क्रीनिंग परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

● स्क्रीनिंग टेस्ट क्वालिफाइंग होगा, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

● प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

● परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी तथा प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा।

● प्रश्न पत्र में रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी, कौशल-नजरिया और नेतृत्व करने की क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

●सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

● एससी/एसटी वर्ग, दव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nic.gov.in/) पर जाएं। होमपेज पर Offerings के सेक्शन में Recruitment पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर कई नोटफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Detailed advertisement for the post of Scientist-C & Scientist-D, Group-A (Scientific & Technical) posts in NIC click here’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस जाएं और ‘To apply online for the above post click here (Last Date to apply : 30/04/2026 (05:30 P.M.)’ पर क्लिक करें।

● अब आवेदन करने का वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए New Registration पर क्लिक करें।

● नए पेज कुछ निर्देश खुलकर आएंगे। आगे बढ़ने से पहले इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अब नीचे डिक्लरेशन पर टिक लगाकर Click Here to Proceed पर क्लिक करें।

● अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। यहां सबसे पहले अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और अपने जेंडर की जानकारी भरें इसके बाद आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. एनआईसी Scientist-C भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 (शाम 5:30 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
एनआईसी Scientist-C के कुल 141 पदों पर भर्ती की जा रही है, जो विभिन्न वर्गों में विभाजित हैं।

Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

Q4. इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार के पास BE/B.Tech/MSc/MCA/ME/M.Tech/M.Phil की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक है।

Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन तीन चरणों में किया जाएगा—स्क्रीनिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू।

Q6. परीक्षा का प्रारूप कैसा रहेगा?
परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और यह ऑनलाइन माध्यम में अंग्रेजी भाषा में आयोजित होगी।

Q7. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Q8. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप आईटी और टेक्निकल फील्ड में एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो एनआईसी Scientist-C भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। अच्छी सैलरी, सम्मानजनक पद और करियर ग्रोथ के लिहाज से यह भर्ती काफी आकर्षक है।

हालांकि, प्रतियोगिता भी कड़ी रहने वाली है, इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी रणनीति के साथ शुरू करें। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और सभी जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Also Read :- अलीगढ़ KGBV भर्ती 2026: 21 पदों पर बिना फीस नौकरी, 8वीं पास भी करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *