Posted in

UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026: सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी की पूरी रणनीति।

UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026
UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026

UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी की बंपर भर्तियां निकाली हैं। गणित/ वाणिज्य/ अर्थशास्त्र/ सांख्यिकी में मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवारों के पास अधिकारी बनने का यह सुनहरा अवसर है। यह परीक्षा आपकी गणना करने की योग्यता और सामान्य समझ का कड़ा परीक्षण करेगी। यह भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी। इसकी परीक्षा पास करने के लिए गणित की सटीक तैयारी बेहद जरूरी है। इसके अलावा केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं होगा, आपको परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम पर फोकस करते हुए तैयारी करनी होगी।

इस परीक्षा में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 पास कर चुके उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे। इसमें सिर्फ लिखित परीक्षा होगी, साक्षात्कार नहीं होगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापान के लिए बुलाया जाएगा। अंत में मेडिकल परीक्षण भी होगा।

परीक्षा का स्वरूप

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र तीन भागों में होगा। पहले भाग में सांख्यिकी, अर्थव्यवस्था, गणित और डेटा विश्लेषण से जुड़े 65 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े 15 प्रश्न होंगे।

● तीसरे एवं अंतिम भाग में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती होगी।

पहला भाग : विषयगत ज्ञान

पहले भाग में नौ मुख्य विषय (टॉपिक) दिए गए हैं, जो आपकी तैयारी के लिए एक रोडमैप की तरह हैं।

1. सांख्यिकी (10 प्रश्न)

टॉपिक : सांख्यिकी की परिभाषा, क्षेत्र, कार्यक्षेत्र, अविश्वास एवं दुरुपयोग की स्थितियां से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें विषय की बुनियादी समझ का परीक्षण होगा।

सिद्धांतों को स्पष्ट करें

● सबसे पहले बेसिक परिभाषाओं और सिद्धांतों को स्पष्ट करें, क्योंकि यही आगे के टॉपिक्स की नींव हैं।

● वास्तविक जीवन के उदाहरण (जैसे जनगणना, सर्वेक्षण) के माध्यम से विषय को समझने की कोशिश करें।

● छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें ताकि परीक्षा से पहले जल्दी रिवीजन किया जा सके।

2. आंकड़ों का संग्रहण-प्रस्तुतीकरण (10 प्रश्न)

टॉपिक : आंकड़ों के संग्रहण की विधियां, जैसे प्राथमिक और द्वितीयक डेटा, से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। वर्गीकरण और सारणीकरण के तरीके तथा डेटा को व्यवस्थित करने के सिद्धांत पर आधारित सवाल होंगे। ग्राफ, चार्ट और डायग्राम के माध्यम से डेटा प्रस्तुत करने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

टिप्स : ग्राफ का अभ्यास करें

● विभिन्न प्रकार के ग्राफ (बार, पाई, लाइन) को समझकर उन्हें बनाने का अभ्यास करें।

● डेटा इंटरप्रिटेशन से जुड़े सवालों को नियमित रूप से हल करें। टेबल और चार्ट को पढ़ने और समझने की क्षमता विकसित करें। अभ्यास के दौरान समय सीमा तय करें।

3. केंद्रीय प्रवृत्ति के मापक (10 प्रश्न)

टॉपिक : माध्य, माध्यिका और बहुलक से जुड़े सिद्धांत और उनके उपयोग पर प्रश्न पूछे जाएंगे। डेटा में इन मापकों का प्रयोग कैसे किया जाता है, इस पर आधारित सवाल आएंगे।

सूत्रों को याद करें

● सभी महत्वपूर्ण सूत्रों को अच्छी तरह समझें और याद करें।

● अलग-अलग प्रकार के न्यूमेरिकल प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।

● शॉर्ट ट्रिक्स और आसान तरीकों से सवाल हल करने का अभ्यास करें। मिश्रित प्रश्नों (डीआई आधारित) को हल करके अपनी समझ को मजबूत करें।

4. सूचकांक, दरें एवं अनुपात (05 प्रश्न)

सूचकांक का अर्थ, महत्व और उपयोग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही सूचकांक के निर्माण, गणना की विधियों तथा आधार परिवर्तन, स्प्लाइसिंग और डिफ्लेशन जैसे टॉपिक्स से भी प्रश्न आएंगे। दर और अनुपात, जैसे वृद्धि दर और प्रतिशत पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।

नियमित अभ्यास करें

● सबसे पहले सूचकांक, दर और अनुपात की मूल अवधारणाओं और परिभाषाओं को स्पष्ट करें।

● सूचकांक के निर्माण और गणना से जुड़े विभिन्न फार्मूलों को समझकर उनका नियमित अभ्यास करना करें।

● आधार परिवर्तन, स्प्लाइसिंग और डिफ्लेशन जैसे टॉपिक्स को उदाहरणों के माध्यम से समझना चाहिए, क्योंकि इनसे अक्सर व्यावहारिक प्रश्न पूछे जाते हैं।

● प्रतिशत, वृद्धि दर और अनुपात से जुड़े प्रश्नों का लगातार अभ्यास करें।

5. सहसंबंध एवं प्रतिगमन (05 प्रश्न)

सहसंबंध के प्रकार और उनके मापन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतिगमन विश्लेषण और डेटा के बीच संबंधों को समझने पर आधारित सवाल आएंगे।

ग्राफ-चार्ट से समझें

● ग्राफ और चार्ट के माध्यम से विषय को समझने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण सूत्रों को याद करने के साथ-साथ उनका उपयोग भी समझें।

● कॉन्सेप्ट को स्पष्ट रखें, केवल रटने पर निर्भर न रहें।

6. मौलिक गणितीय अवधारणाएं (05 प्रश्न)

संख्या पद्धति, प्रतिशत, अनुपात, समय एवं दूरी, लाभ-हानि और ब्याज जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न सीधे और गणनात्मक होंगे, जिनमें तेजी और सटीकता का परीक्षण होगा।

टिपस : अभ्यास करते रहें

● रोजाना कम से कम 20 से 30 प्रश्न हल करें ताकि अभ्यास बना रहे।

● शॉर्टकट और ट्रिक्स का उपयोग सीखें, जिससे समय की बचत हो सके। अपने कमजोर टॉपिक्स को पहचानकर उन पर विशेष ध्यान दें।

7. क्रमचय-संचय और प्रायिकता (05 प्रश्न)

वस्तुओं को व्यवस्थित करने और चुनने के तरीकों पर आधारित सवाल होंगे। प्रायिकता के सिद्धांत, योगात्मक और गुणात्मक प्रमेय, सशर्त प्रायिकता से जुड़ें प्रश्न होंगे।

क्रमचय-संचय के बीच अंतर समझें

● सबसे पहले ‘क्रमचय’ और ‘संचय’ के बीच का अंतर समझें। क्रमचय में क्रम जरूरी है, जबकि संचय में सिर्फ चुनाव।

● बेसिक फॉर्मूले याद करें, साथ-साथ फैक्टोरियल की अच्छी प्रैक्टिस करें।

● सिक्कों, ताश के पत्तों और पासे वाले सवालों के जरिए बेसिक प्रायिकता को समझें।

8. अर्थव्यवस्था के सांख्यिकीय मापक (10 प्रश्न)

राष्ट्रीय आय, मुद्रा एवं बैंकिंग, औद्योगिक उत्पादन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। आर्थिक संकेतकों की बुनियादी समझ का परीक्षण किया जाएगा।

अर्थव्यस्था को समझें

● बेसिक अर्थव्यवस्था की अवधारणाओं को स्पष्ट करें।

● महत्वपूर्ण टर्म्स और परिभाषाओं को याद करें।

● समसामयिक घटनाओं से जोड़कर पढ़ाई करें।

● नियमित रूप से नोट्स बनाकर रिवीजन करें।

9. राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली (05 प्रश्न)

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय और राज्य स्तर के सांख्यिकी विभागों की संरचना व कार्यप्रणाली से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। संस्थागत ढांचे और उनकी भूमिका का ज्ञान जांचा जाएगा।

टिप्स : कार्यप्रणाली समझें

● प्रमुख संस्थाओं और उनके कार्यों को विस्तार से समझें।

● संरचना को चार्ट या डायग्राम के रूप में याद करें।

● महत्वपूर्ण बिंदुओं को संक्षेप में नोट्स में लिखें।

● परीक्षा से पहले 2–3 बार रिवीजन अवश्य करें।

दूसरा भाग : कंप्यूटर (15 प्रश्न)

आज के समय में डेटा का प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। इसीलिए परीक्षा में कंप्यूटर खंड को शामिल किया गया है। यहां आपसे बुनियादी हार्डवेयर से लेकर आधुनिक सॉफ्टवेयर तक की जानकारी अपेक्षित है।

कंप्यूटर की पीढ़ियां, इनपुट-आउटपुट डिवाइस और मेमोरी (रैम/रोम) से जुड़े प्रश्न हर साल पूछे जाते हैं।

व्यावहारिक अभ्यास पर जोर

● एमएस वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट के शॉर्टकट कीज की एक टेबल बना लें। विशेष रूप से ‘एक्सेल’ पर ध्यान दें, क्योंकि डेटा एंट्री और प्रदूषण के आंकड़ों के विश्लेषण में इसका सर्वाधिक उपयोग होता है।

● इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी एड्रेस), ई-मेल के प्रोटोकॉल, लैन, वैन और साइबर सुरक्षा (एंटी-वायरस, फायरवॉल) के बारे में विस्तार से पढ़ें। क्लाउड कंप्यूटिंग और ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ की बुनियादी समझ भी जरूरी है।

तीसरा भाग : यूपी सामान्य ज्ञान (20 प्रश्न)

उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषायें, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन, समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियां आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। ।

मानचित्र के जरिए याद रखें

● यूपी के जिलों, नदियों और खनिज क्षेत्रों को याद करने के लिए खाली मैप भरें। यह रटने से बेहतर तरीका है।

● राज्य की अमूर्त विरासत और यूनेस्को स्थलों की सूची तैयार करें। प्रमुख साहित्यकारों और उनकी रचनाओं को एक चार्ट में लिखें।

● यूपी की अर्थव्यवस्था में कृषि के योगदान और रोजगार की नई संभावनाओं (जैसे- आईटी पार्क, डिफेंस कॉरिडोर) पर नजर रखें।

● विभिन्न क्षेत्रों (खेल, स्टार्टअप, स्वच्छता) में यूपी द्वारा प्राप्त की गई राष्ट्रीय उपलब्धियों और पुरस्कारों की सूची बनाएं।

अंतिम चरण : दस्तावेज सत्यापन

● लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होता है।

● इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाती है।

● सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही उम्मीदवार मेडिकल परीक्षण भी होगा।

❓FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी को पीईटी 2025 परीक्षा पास करनी होगी।

Q2. क्या इस भर्ती में इंटरव्यू भी होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में कोई साक्षात्कार (Interview) नहीं होगा। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Q3. परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?
परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें तीन भाग होंगे—विषयगत ज्ञान, कंप्यूटर और यूपी सामान्य ज्ञान।

Q4. क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती की जाएगी, इसलिए सावधानी से प्रश्न हल करना जरूरी है।

Q5. इस परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस को समझें, बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करें और नियमित अभ्यास करें। खासतौर पर गणित और डेटा इंटरप्रिटेशन पर मजबूत पकड़ बनाना जरूरी है।

Q6. क्या केवल थ्योरी पढ़ना पर्याप्त होगा?
नहीं, केवल किताबी ज्ञान से काम नहीं चलेगा। आपको प्रैक्टिस, टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा पैटर्न की समझ भी विकसित करनी होगी।

Q7. कंप्यूटर सेक्शन में किन टॉपिक्स पर ध्यान देना चाहिए?
कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, एमएस ऑफिस (Word, Excel), इंटरनेट, साइबर सुरक्षा और नेटवर्किंग जैसे टॉपिक्स पर फोकस करना चाहिए।

Q8. यूपी सामान्य ज्ञान के लिए क्या पढ़ें?
उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, प्रशासन और वर्तमान घटनाओं से जुड़े विषयों की अच्छी तैयारी करनी चाहिए।

Q9. दस्तावेज सत्यापन में क्या-क्या जरूरी होता है?
इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है, जो डेटा, गणित और विश्लेषण में रुचि रखते हैं और एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन भी उतना ही जरूरी है।

अगर आप सिलेबस को समझकर, कमजोर टॉपिक्स पर काम करते हुए और लगातार मॉक टेस्ट देते हुए तैयारी करते हैं, तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। याद रखें, यह परीक्षा आपके ज्ञान के साथ-साथ आपकी समझ और धैर्य की भी परीक्षा है। इसलिए स्मार्ट तरीके से तैयारी करें और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।

Also Read :- DRDO INMAS Apprentice Recruitment 2026: 38 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *