SSB भर्ती 2026: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांस्टेबल (नर्सिंग असिस्टेंट), हेड कांस्टेबल (लेबोरेटरी असिस्टेंट) और हेड कांस्टेबल (फिजियोथेरेपी असिस्टेंट) के कुल 76 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां अस्थायी तौर पर होंगी, जिसे नियमित किया जा सकता है। इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 04 मई 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 20 अप्रैल 2026 थी।
●आवेदन शुल्क : 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 मई 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://ssb.gov.in
●हेल्पलाइन नंबर : 8121581133
हेड कांस्टेबल, कुल पद : 42 (अनारक्षित-22)
(ब्रांच के अनुसार रिक्तियों का ब्योरा)
लेबोरेटरी असिस्टेंट, पद : 30 (अनारक्षित-15)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से जीव विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। लेबोरेटरी असिस्टेंट में न्यूनतम एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।
●लेबोरेटरी असिस्टेंट के रूप में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
फिजियोथेरेपी असिस्टेंट, पद : 12 (अनारक्षित-07)
योग्यता : 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। फिजियोथेरेपी में न्यूनतम एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स किया हो। फिजियोथेरेपी असिस्टेंट के रूप में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।
कांस्टेबल (नर्सिंग असिस्टेंट), पद : 34 (अना.-17)
योग्यता : 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ इंडिया से प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
● नर्सिंग सहायक के रूप में एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।
आयु सीमा
● न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप (हेड कांस्टेबल)
●कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र का प्रथम भाग 50 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, सामान्य हिंदी/ सामान्य अंग्रेजी से प्रश्न होंगे।
● द्वितीय भाग 100 अंकों का होगा, जिसमें तकनीकी विषय से संबंधित प्रश्न होंगे।
● परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
आवेदन शुल्क
● 100 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● सशस्त्र सीमा बल की वेबसाइट (https://ssb.gov.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर HR के अंदर ‘RECRUITMENT’ विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर Advertisement पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for the post Constables to Head Constable (Medical cader) in SSB विज्ञापन के आगे डाउनलोड पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे ‘Apply’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
प्रश्न 1: SSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 04 मई 2026 कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन जरूर कर लें।
प्रश्न 2: इस भर्ती में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
उत्तर: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कुल 76 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल (मेडिकल कैडर) के विभिन्न पद शामिल हैं।
प्रश्न 3: आवेदन शुल्क कितना है और किनके लिए छूट है?
उत्तर: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं SC/ST वर्ग और महिलाओं के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
प्रश्न 4: क्या इस भर्ती के लिए अनुभव जरूरी है?
उत्तर: हाँ, कुछ पदों जैसे लेबोरेटरी असिस्टेंट, फिजियोथेरेपी असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट के लिए कम से कम 1 वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक है।
प्रश्न 5: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
प्रश्न 6: आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उत्तर: उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
प्रश्न 7: क्या यह नौकरी स्थायी है?
उत्तर: फिलहाल यह नियुक्तियां अस्थायी आधार पर होंगी, लेकिन भविष्य में इन्हें स्थायी किया जा सकता है।
प्रश्न 8: आवेदन कैसे करें?
उत्तर: उम्मीदवार SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी वहीं से प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो SSB की यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है। खास बात यह है कि कम शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं) के साथ भी आवेदन का अवसर मिल रहा है, जो कई उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है।
Also Read :- UPSSSC ASO/ARO Recruitment 2026: 929 पदों पर भर्ती, योग्यता, अंतिम तिथि और पूरी जानकारी।