GIMS भर्ती 2026: राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा ने 50 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत प्रयोगशाला तकनीशियन के 25 पद और ऑपरेशन थिएटर टेक्निशियन के 25 पद भरे जाएंगे। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मई 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
प्रयोगशाला तकनीशियन, पद : 25
योग्यता : विज्ञान विषय के साथ 12 पास हो। मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रयोगशाला टेक्निशियन में डिग्री/डिप्लोमा किया हो।
ओटी टेक्निशियन, पद : 25
योग्यता : विज्ञान विषय के साथ 12 पास हो। मान्यता प्राप्त संस्थान से ओटी टेक्निशियन में डिग्री/डिप्लोमा किया हो।
वेतनमान (उपरोक्त दोनों पद) : 2,800 से 29,200 रुपये
आयु सीमा
●न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में उत्तर प्रदेश के एससी/ एसटी और ओबीसी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●सामान्य/ ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1298 रुपये और यूपी के एससी/ एसटी वर्ग के लिए 944 रुपये देय है।
●शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। यूपी के दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है
आवेदन प्रक्रिया
●राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.gims.ac.in/) पर जाएं।
●होम पेज पर Recruitment के सेक्शन में Learn More पर क्लिक करें। अब भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन खुल कर आ जएंगी। इनमें से Vacancy For Non Teaching Posts at GIMS, Greater Noida. के सामने Click Here पर क्लिक करें।
●नये पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए New Registration के सामने Click here पर क्लिक करें। अब दिए गए निर्देशों को पढ़ें और I Agree पर क्लिक करें।
●नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पर अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि दर्ज करें।
●अब जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
●मोबाइल नंबर और ईमेल पर आए ओटीपी दर्ज कर इन्हे वैरिफाई कर लें और कैप्चा भरकर दिए गए निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन कर लें।
●अब पिछले पेज पर आएं और Already Registered? To Login के सामने Click here पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगइन कर लें।
●नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
●निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।
●आवेदन-पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास भी सुरक्षित रख लें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. जीआईएमएस भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर आवेदन निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 50 गैर-शिक्षण पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें 25 प्रयोगशाला तकनीशियन और 25 ओटी टेक्निशियन के पद शामिल हैं।
Q2. इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र (प्रयोगशाला या ओटी) में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 09 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Q4. क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी में ही माना जाएगा।
Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q6. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1298 रुपये और यूपी के एससी/एसटी वर्ग के लिए 944 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Q7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Q8. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 2,800 से 29,200 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
Q9. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार जीआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास संबंधित योग्यता है, तो जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा की यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन करते समय सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके। साथ ही अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Also Read :- HLL Lifecare Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन | सैलरी ₹65,000 तक