IRFC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) ने 23 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार को आईआरएफसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 मई 2026 है।
असिस्टेंट, कुल पद : 16
(वर्ग के अनुसार रिक्तियां)
●सामान्य वर्ग पद : 06
●ओबीसी वर्ग पद : 02
●एससी वर्ग पद : 02
●एसटी वर्ग पद : 04
●ईडब्ल्यूएस पद : 02
योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हो। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया / इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
वेतनमान : 21,000 से 74,000 रुपये।
असिस्टेंट मैनेजर(फाइनेंस), कुल पद : 07
(वर्ग के अनुसार रिक्तियां)
●सामान्य वर्ग पद : 02
●ओबीसी वर्ग पद : 02
●एससी वर्ग पद : 01
●एसटी वर्ग पद : 01
●ईडब्ल्यूएस पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ कॉमर्स में तीन वर्षीय स्नातक की डिग्री हो।
●सीए/सीएमए उत्तीर्ण हो। फाइनेंस में एमबीए/ फाइनेंस में मैनेजमेंट का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया हो।
वेतनमान : 40,000 से 1,40,000 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
●सीबीटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर साक्षात्कार भी होगा।
आवेदन शुल्क
●सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
●एससी/ एसटी वर्ग, दिव्यांगों, भूतपूर्व सैनिक और ट्रांसजेंडर के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) की आधिकारिक वेबसाइट (https://irfc.co.in/) पर जाएं।
●होमपेज पर Careers के सेक्शन में Recruitment notice 01/2026 पर क्लिक करें।
●भर्ती से संबंधित वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर Click here to Read and Download Advertisement के विकल्प पर क्लिक करें।
●नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Click here to Apply Online पर क्लिक कर ओके पर क्लिक करें।
●आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए To Register के सामने Click here पर क्लिक कर पंजीकरण के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट अपने पास रख लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
प्रश्न 1: IRFC भर्ती 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) शामिल हैं।
प्रश्न 2: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।
प्रश्न 3: असिस्टेंट पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास कॉमर्स में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ICAI या ICMAI से इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
प्रश्न 4: असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कॉमर्स में ग्रेजुएशन के साथ CA/CMA या फाइनेंस में MBA/PGDM होना जरूरी है।
प्रश्न 5: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए इंटरव्यू भी होगा।
प्रश्न 6: आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि SC/ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
प्रश्न 7: आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
प्रश्न 8: सैलरी कितनी मिलेगी?
असिस्टेंट पद के लिए वेतन 21,000 से 74,000 रुपये तक है, जबकि असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
निष्कर्ष
अगर आप फाइनेंस या कॉमर्स बैकग्राउंड से आते हैं और एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो IRFC की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका हो सकती है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संगठन और करियर ग्रोथ की संभावनाएं इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।
ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए बिना देर किए अपनी योग्यता जांच लें और समय पर आवेदन पूरा करें। सही तैयारी और पूरी जानकारी के साथ आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
Also Read :- RCFL भर्ती 2026: 188 ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और अंतिम तिथि