Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना ने सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 10 अप्रैल 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 01 अप्रैल 2026 थी।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 250 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 1 0 अप्रैल 2026
●ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथियां : 01 जून से 15 जून 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindianarmy.nic.in
●हेल्पलाइन नंबर : 1800-572-8877
सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान विषय (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी) से 12वीं पास हो। प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक हों।
आयु सीमा
●न्यूनतम साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष से कम हो।
●अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2004 और 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
सिपाही फार्मा
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास हो। साथ ही न्यूनतम 55% अंकों के साथ डीफार्मा किया हो। या न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीफार्मा की डिग्री हो। राज्य फार्मेसी परिषद/भारतीय फार्मेसी परिषद से रजिस्टर्ड हो।
आयु सीमा
●न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो।
● अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2002 और 01 जनवरी 2008 के बीच हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
चयन प्रक्रिया
●चयन के लिए दो चरण होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा।
● दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
● उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
● न्यूनतम छह बीम (पुल अप्स) लगाने होंगे।
● 9 फीट की खाई को पार करना होगा।
● उम्मीदवार को जिग-जैग आकार में बने तंग रास्ते पर बिना गिरे चलना होगा।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
●कद : उत्तराखंड (गढ़वाल और कुमाऊं) के लिए न्यूनतम 163 सेंटीमीटर। उत्तर प्रदेश (मेरठ और आगरा डिवीजन) के लिए न्यूनतम 170 सेंटीमीटर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए न्यूनतम 169 सेंटीमीटर।
● सीना : 77 सेंटीमीटर (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)
● वजन (पुरुष) : सही अनुपात में।
● शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हो।
मेडिकल टेस्ट : उपरोक्त सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।
आवेदन शुल्क
●250 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (https://joinindianarmy.nic.in) पर लॉगइन करें।
● अब यहां उपस्थित वेबपेज पर ‘कैप्चा’ दर्ज करें। फिर ‘एंटर वेबसाइट’ बटन पर क्लिक कर दें।
● होमपेज पर ‘JCO / OR / Agniveer Enrolment’ सेक्शन पर क्लिक करें। अगले पेज पर Rally Schedule के नीचे View All पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर ZRO UP and Uttarakhand_Soldier NA_NA Vet_Sepoy Pharma Notification_Year 2027 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
● रजिस्ट्रेशन के लिए होमपेज पर वापस आएं और JCO / OR / Agniveer Apply / Login लिंक पर क्लिक करें।
● नये पेज पर ‘Registration’ बटन पर क्लिक करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़े और फिर ‘CONTINUE’ बटन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
● पिछले पेज पर वापस आएं। ई-मेल आईडी और पासवर्ड नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी जानकारियां दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. भारतीय सेना सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करें।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सभी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से करना होगा।
Q3. सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को 12वीं कक्षा विज्ञान (Physics, Chemistry, Biology, English) से कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होने जरूरी हैं।
Q4. सिपाही फार्मा पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए और उसके पास D.Pharm (55% अंक) या B.Pharm (50% अंक) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उसे फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
-
ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम
-
फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Q6. फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या शामिल है?
उम्मीदवार को 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी, साथ ही पुल-अप्स, 9 फीट खाई पार करना और बैलेंस टेस्ट भी देना होगा।
Q7. आयु सीमा क्या रखी गई है?
-
नर्सिंग असिस्टेंट: 17.5 से 23 वर्ष
-
सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष
Q8. परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि 01 जून से 15 जून 2026 के बीच निर्धारित की गई है।
Current Patrika संदेश
अगर आप भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर है। खासकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है, जिसमें अच्छी तैयारी और सही दिशा में मेहनत करके सफलता हासिल की जा सकती है।
ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही, चयन प्रक्रिया में शारीरिक और मानसिक फिटनेस बेहद जरूरी है, इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर देना ही समझदारी होगी।
Also Read :- EIL Recruitment 2026: GATE के जरिए 59 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन