Posted in

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: 827 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: 827 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: 827 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: महानिदेशक कार्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के 827 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। शुरू में नियुक्ति अस्थायी होगी, जिसे बाद में नियमित किया जा सकता है। ड्राइवर पद के लिए पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://ssb.gov.in/

हेल्पलाइन नंबर : +91-8121584411, 8121581133

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), कुल पद : 827 (अना.-383)

(ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का ब्योरा)

●वेटरिनरी पद : 34 (अनारक्षित-21)

योग्यता : विज्ञान वर्ग में 10वीं पास हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

●ड्राइवर पद : 553 (अनारक्षित- 244)

योग्यता : 10वीं पास हो। भारी वाहन चलाने का लाइसेंस हो।

●नर्सिंग आर्डरली पद : 01 (अनारक्षित- 01)

योग्यता : 10वीं पास हो। इंडियन रेड क्रास सोसाइटी से प्राथमिक उपचार का सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

आयु सीमा (उपरोक्त तीनों पद) : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।

●गार्डेनर पद : 41 (अनारक्षित- 18)

●वाटर कैरियर पद : 05 (अनारक्षित-05)

●मोची पद : 25 (अनारक्षित- 15)

●टेलर पद : 41 (अनारक्षित- 19)

●वाशरमैन पद : 74 (अनारक्षित- 32)

●नाई पद : 43 (अनारक्षित- 21)

●वेटर पद : 03 (अनारक्षित- 03)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो।

●संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव हो। या संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 वर्ष से कम हो।

●कारपेंटर पद : 07 (अनारक्षित- 04)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो।

●संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव हो। या संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो।

वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।

आयु सीमा में छूट

● अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट होगी। आयु सीमा की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

● कद (पुरुष) : 167.5 सेंटीमीटर। वेटरिनरी/ड्राइवर के लिए 170 सेमी और नर्सिंग आर्डरली के लिए 165 सेमी हो

● कद (महिला) : 157 सेंटीमीटर हो। नर्सिंग आर्डरली के लिए 155 सेंटीमीटर हो।

● सीना (सिर्फ पुरुष) : 78 सेंटीमीटर। वेटरिनरी/ ड्राइवर के लिए 80 सेंटीमीटर और नर्सिंग आर्डरली के लिए 75 सेंटीमीटर हो। (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)

● दृष्टि क्षमता (दोनों आंखें) : 6/6 और 6/9

● वजन (पुरुष/ महिला) : कद के अनुपात में।

नोट : एसटी वर्ग, गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख राज्यों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट होगी।

शारीरक दक्षता परीक्षा

● पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी। महिलाओं को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 18 मिनट में पूरी करनी होगी।

● ये टेस्ट क्वालिफाइंग होगा। इनके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● 100 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● सशस्त्र सीमा बल की वेबसाइट (https://ssb.gov.in/) पर जाएं। होमपेज पर HR के अंदर ‘RECRUITMENT’ पर क्लिक करें। नए पेज पर Advertisement पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर Advertisement for the post of Constables (Non-GD) In SSB विज्ञापन के आगे डाउनलोड पर क्लिक करें। इससे विज्ञापन की पीडीएफ खुल जाएगी। अब इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे ‘Apply’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. SSB कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लें।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 827 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें अलग-अलग ट्रेड के पद शामिल हैं।

Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किनके लिए छूट है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि SC/ST वर्ग और सभी महिलाओं के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है।

Q4. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में अनुभव या आईटीआई सर्टिफिकेट भी मांगा गया है।

Q5. क्या महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, महिला उम्मीदवार कई पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं, लेकिन ड्राइवर पद केवल पुरुषों के लिए आरक्षित है।

Q6. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

  • लिखित परीक्षा

  • ट्रेड टेस्ट

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल टेस्ट

Q7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है, लेकिन सामान्य रूप से:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 23 से 27 वर्ष (पद के अनुसार)
    आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Q8. क्या अनुभव या आईटीआई जरूरी है?
कुछ ट्रेड्स के लिए 2 साल का अनुभव या आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है, जबकि कुछ पदों के लिए सिर्फ 10वीं पास होना ही पर्याप्त है।

Q9. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा, जो कि सरकारी नौकरी के हिसाब से काफी अच्छा है।

Q10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

Current Patrika संदेश

SSB कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा करना चाहते हैं। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए इतने बड़े स्तर पर भर्ती निकलना अपने आप में एक सुनहरा अवसर है।

अगर आप शारीरिक रूप से फिट हैं और निर्धारित योग्यता को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए आवेदन जरूर करें। सही तैयारी और समय पर आवेदन आपको इस प्रतियोगिता में आगे ले जा सकता है।

Also Read :- एम्स भोपाल भर्ती 2026: 48 सीनियर रेजिडेंट पद | सैलरी ₹2 लाख+ | ऐसे करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *