IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने टेक्निशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस की कुल 361 भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि राज्यों में मार्केटिंग डिविजन के लिए की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर 2025 है।
अप्रेंटिस, कुल पद : 361 (अनारक्षित-129)
(राज्यवार रिक्त पदों की संख्या)
महाराष्ट्र, पद : 179 (अनारक्षित-73)
(अप्रेंटिस के अनुसार रिक्तियां)
●टेक्निशियन अप्रेंटिस पद : 40
●ट्रेड अप्रेंटिस पद : 10
●ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद : 120
●ट्रेड अप्रेंटिस-डाटा एंट्री ऑपरेटर पद : 09
गुजरात, पद : 69 (अनारक्षित-24)
(अप्रेंटिस के अनुसार रिक्तियां)
●टेक्निशियन पद : 20
●ट्रेड पद : 10
●ग्रेजुएट पद : 35
●ट्रेड अप्रेंटिस-डाटा एंट्री ऑपरेटर पद : 04
मध्य प्रदेश, पद : 69 (अनारक्षित-23)
(अप्रेंटिस के अनुसार रिक्तियां)
●टेक्निशियन पद : 20
●ट्रेड पद : 10
●ग्रेजुएट पद : 35
●ट्रेड अप्रेंटिस-डाटा एंट्री ऑपरेटर पद : 04
गोवा, पद : 22 (अनारक्षित-06)
(अप्रेंटिस के अनुसार रिक्तियां)
●टेक्निशियन पद : 10
●ट्रेड पद : 05
●ग्रेजुएट पद : 05
●ट्रेड अप्रेंटिस-डाटा एंट्री ऑपरेटर पद : 02
छत्तीसगढ़, पद : 22 (अनारक्षित-03)
(अप्रेंटिस के अनुसार रिक्तियां)
●टेक्निशियन पद : 10
●ट्रेड पद : 05
●ग्रेजुएट पद : 05
●ट्रेड अप्रेंटिस-डाटा एंट्री ऑपरेटर पद : 02
योग्यता : टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ सिविल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो।
●ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10वीं पास हो। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं पास हो।
● ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो।
स्टाइपेंड : तय मानकों के अनुसार देय होगा।
आयु सीमा
● न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 28 फरवरी 2026 को आधार मानकर होगी।
●अधिकतम आयुसीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया : शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.iocl.com) पर लॉगइन करें।
● होम पेज पर Indian Oil For You सेक्शन के अंदर Indian Oil for careers के Apprenticeships पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Notification for Engagement of Trade/Technician/Graduate Apprentices under the Apprentices….के नीचे Detailed Advertisement पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● ट्रेड अप्रेंटिस के लिए NAPS पोर्टल (www.apprenticeshipindia.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
●टेक्निशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
● रजिस्ट्रेशन के दौरान रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
● अब यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद लॉगइन कर लें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी दर्जकर कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 361 पदों पर टेक्निशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।
2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
3. इस भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
इसमें मुख्य रूप से टेक्निशियन अप्रेंटिस, ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
4. आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
-
टेक्निशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
-
ट्रेड अप्रेंटिस: 10वीं + ITI
-
डाटा एंट्री ऑपरेटर: 12वीं पास
-
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: किसी भी विषय में स्नातक
5. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन पूरी तरह से मेरिट (अंकों के आधार) पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
7. क्या आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
8. उम्मीदवारों को कितने समय का प्रशिक्षण मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा।
9. आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करनी होगी?
उम्मीदवारों को IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करना होगा।
10. स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
स्टाइपेंड कंपनी के निर्धारित नियमों और सरकारी मानकों के अनुसार दिया जाएगा।
Current Patrika संदेश
अगर आप सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो IOCL की यह अप्रेंटिस भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें बिना किसी परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को सीधा मौका मिलता है।
इसके अलावा, देश के कई राज्यों में पद उपलब्ध होने के कारण उम्मीदवारों के पास अपने क्षेत्र के अनुसार विकल्प भी मौजूद हैं। एक साल का प्रशिक्षण आपके करियर को मजबूत आधार देने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
इसलिए अगर आप पात्रता पूरी करते हैं, तो बिना देरी किए समय सीमा से पहले आवेदन जरूर करें। यह मौका न सिर्फ अनुभव देगा, बल्कि भविष्य में बेहतर नौकरी के रास्ते भी खोल सकता है।
Also Read :- एम्स गुवाहाटी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: 19 पद, सैलरी ₹2 लाख तक, ऐसे करें आवेदन