एम्स गुवाहाटी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी (असम) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के प्रिंटआउट और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को तय पते पर रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से भी भेजने होगा। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 है।
असिस्टेंट प्रोफेसर, पद : 19
योग्यता : एमडी/ एमएस/डीएनबी/ एमडीएस हो।
संबंधित विषय में तीन वर्ष का शिक्षण/ रिसर्च का अनुभव हो।
वेतनमान : 78,800 से 2,09,200 रुपये।
इन विभागों में भर्तियां होंगी : एनेस्थीसिया, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी/ हेमेटोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनीकोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, रेडियोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक, ट्रामा एंड इमरजेंसी मेडिसिन।
आयु सीमा
● अधिकतम 50 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 23 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● शाॅर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● 1500 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गुवाहाटी की वेबसाइट (https://aiimsguwahati.ac.in/) पर जाएं।
● होमपेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन के अंदर Faculty पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर Rolling Advertisement For Recruit ment Of Faculty Posts (Group-A) In Various Depart ments at AIIMS… के नीचे Download पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● पिछले पेज पर आएं और Apply Here पर क्लिक कर निर्देशानुसार ओवदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से संस्थान के पते पर भेज दें।
यहां भेजें आवेदन
● प्रशासनिक अधिकारी, एम्स, सिलभरल, चांगसारी, गुवाहाटी, असम -781101
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. एम्स गुवाहाटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 19 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है, जबकि ऑफलाइन (डाक द्वारा) आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 तय की गई है।
Q3. इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही संबंधित विषय में कम से कम 3 साल का शिक्षण या रिसर्च अनुभव भी जरूरी है।
Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं एससी/एसटी, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Q6. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
आवेदक की उम्र 23 मार्च 2026 के अनुसार 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
Q7. सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
Q8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उसके बाद आवेदन का प्रिंटआउट जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजना होगा।
Current Patrika संदेश
एम्स गुवाहाटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और शिक्षण या रिसर्च में आगे बढ़ना चाहते हैं। आकर्षक वेतनमान, प्रतिष्ठित संस्थान और विभिन्न विशेषज्ञता वाले विभागों में काम करने का मौका इसे और भी खास बनाता है।
यदि आप निर्धारित योग्यता और अनुभव रखते हैं, तो बिना देर किए समय सीमा के अंदर आवेदन जरूर करें। सही तैयारी और ध्यानपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करके आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Also Read :- CCRAS Jhansi Recruitment 2026: 8 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू, सैलरी ₹61,000 तक