Posted in

Indian Navy Agniveer SSR Preparation 2026: सिलेबस, फिजिकल टेस्ट, एग्जाम पैटर्न और पूरी तैयारी गाइड

Indian Navy Agniveer SSR Preparation 2026: सिलेबस, फिजिकल टेस्ट, एग्जाम पैटर्न और पूरी तैयारी गाइड
Indian Navy Agniveer SSR Preparation 2026: सिलेबस, फिजिकल टेस्ट, एग्जाम पैटर्न और पूरी तैयारी गाइड

Indian Navy Agniveer SSR Preparation 2026: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (एसएसआर) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस परीक्षा में मानिसक के साथ शारीरिक मजबूती भी देखी जाती है। ऐसे में सफलता पाने के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ शारीरिक फिटनेस तैयार करना भी जरूरी है।

पहला चरण : ऑनलाइन टेस्ट

परीक्षा का स्वरूप और पाठ्यक्रम

● तैयारी का मुख्य आधार ऑनलाइन परीक्षा है। इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। अंग्रेजी को छोड़कर अन्य सभी पेपर द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेजी) होंगे।

● प्रश्नों की संख्या: कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

● समय सीमा: परीक्षा की कुल अवधि एक घंटा होगी।

● नकारात्मक अंकन : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे।

● पासिंग क्राइटेरिया: उम्मीदवारों को सभी चार खंडों में अलग-अलग और कुल योग में भी पास होना अनिवार्य है।

विषय-वार तैयारी की रणनीति

गणित – स्कोरिंग हिस्सा

● गणित इस परीक्षा का सबसे चुनौतीपूर्ण और स्कोरिंग हिस्सा हो सकता है।

● महत्वपूर्ण टॉपिक्स: कैलकुलस, त्रिकोणमिति, बीजगणित और सांख्यिकी ।

रणनीति: फॉर्मूले समझें

● कक्षा 11वीं और 12वीं की किताबों से गणित के फॉर्मूले और उदाहरणों को अच्छी तरह समझें।

● परीक्षा में समय कम होता है, इसलिए लंबे स्टेप्स के बजाय शॉर्टकट ट्रिक्स का अभ्यास करें।

विज्ञान – भौतिकी से अधिक प्रश्न

इसमें मुख्य रूप से भौतिकी से प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में भौतिकी की तैयारी अच्छे से करें।

● महत्वपूर्ण टॉपिक्स: न्यूटन के गति के नियम, कार्य-ऊर्जा, बिजली, चुंबकत्व और प्रकाशिकी।

रणनीति: कॉन्सेप्ट क्लियर करें

● केवल रटने के बजाय सिद्धांतों को समझें। न्यूमेरिकल प्रश्नों का अभ्यास करें। सभी कॉन्सेप्ट क्लियर होने चाहिए।

● कक्षा 10वीं तक की बुनियादी रसायन (धातु-अधातु) और बायोलॉजी (मानव रोग और पोषण) को एक बार दोहरा लें।

अंग्रेजी – व्याकरण का खेल

अंग्रेजी में व्याकरण और शब्दावली का मुख्य खेल है। इन पर फोकस करके सफलता की राह आसान बनाई जा सकती है।

● टॉपिक्स: एक्टिव/पैसिव वाइस, डायरेक्ट/इनडायरेक्ट स्पीच, प्रीपोजीशन, और साइनोनेम्स/एंटोनेम्स।

रणनीति : रटें नहीं, समझें

● टेंस और वाइस के नियमों को चार्ट बनाकर याद करें। इन्हें रटे नहीं बल्कि समझने का प्रयास करें।

● रोज एक अंग्रेजी अखबार या लेख पढ़ें, इससे ‘पैसेज’ हल करने में आसानी होगी और नई शब्दावली भी मिलेगी।

सामान्य ज्ञान – सटीक जवाब

यह सेक्शन कम समय में ज्यादा अंक दिला सकता है। क्योंकि इसमें सवाल हल करने जैस कुछ नहीं होता। आपने पढ़ा होगा तो आसानी से कर लेंगे।

● महत्वपूर्ण टॉपिक्स: भारतीय भूगोल, संस्कृति, रक्षा बल, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, खेल और करेंट अफेयर्स।

● रणनीति: हाल की घटनाओं पर नजर रखें

करेंट अफेयर्स: पिछले 6-8 महीनों की प्रमुख घटनाओं (पुरस्कार, नियुक्तियां, खेल विजेता) पर नजर रखें।

नौसेना का ज्ञान: भारतीय नौसेना के इतिहास, रैंक संरचना और हाल के जहाजों/पनडुब्बियों के बारे में जानकारी रखें।

स्थिर सामान्य ज्ञान : भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, राजधानियां, मुद्राएं और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक युद्धों को याद करें।

दूसरा चरण : दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण

अनिवार्य दस्तावेजों की सूची

● एडमिट कार्ड: फेज-2 के लिए जारी एडमिट कार्ड।

● आवेदन फॉर्म: ऑनलाइन पंजीकरण पूरा होने के बाद डाउनलोड किया गया विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र।

● फोटो: पंजीकरण के समय इस्तेमाल की गई 8 रंगीन फोटो।

● 10वीं/मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र: जन्म तिथि और पिता के नाम के सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्र और चार स्व-सत्यापित फोटोकॉपी।

● 12वीं/इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र: मूल अंकतालिका और प्रमाण पत्र के साथ चार स्व-सत्यापित फोटोकॉपी।

● स्पॉन्सर उम्मीदवार और एनसीसी ‘सी’ प्रमाण पत्र : स्पॉन्सर उम्मीदवारों और एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र धारकों को चरण-I आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपने मूल प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।

● स्पॉन्सर प्रमाणपत्रों का सत्यापन सीएसबीएस और एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्रों का सत्यापन डीजीएनसीसी से कराया जाएगा। प्रमाण पत्र सही पाए जाने पर उम्मीदवारों को चरण- I परीक्षा से छूट दी जाएगी और वह सीधे चरण-II की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

शरीरिक दक्षता परीक्षण

1. दौड़ (1.6 किलोमीटर)

● पुरुष उम्मीदवार: 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड के भीतर पूरी करनी होगी ।

● महिला उम्मीदवार: 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी ।

2. शारीरिक व्यायाम

● पुरुष उम्मीदवारों के लिए : 15 पुश-अप्स लगाने होंगे। 15 सिट-अप्स और 20 स्क्वैट्स लगाने होंगे।

● महिला उम्मीदवारों के लिए: 10 पुश-अप्स लगाने होंगे। 10 सिट-अप्स और 15 स्क्वैट्स लगाने होंगे।

तैयारी कैसे करें

● 1.6 किमी दौड़ (Running) की तैयारी

● स्टेमिना बढ़ाएं : पहले 15 दिन समय न देखें। बस 20-25 मिनट तक लगातार दौड़ने की कोशिश करें ताकि आपके फेफड़े और पैर तैयार हो सकें।

● हफ्ते में दो दिन ‘स्प्रिंट’ मारें। जैसे 400 मीटर तेज दौड़ें, फिर 1 मिनट पैदल चलें। इसे 4-5 बार दोहराएं। इससे गति बढ़ेगी।

● हमेशा मिट्टी के मैदान या सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने की कोशिश करें। सड़क पर दौड़ने से पिंडलियों में दर्द हो सकता है।

2. पुश-अप्स : पुश-अप्स करते समय आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए और कोहनियां बाहर की तरफ नहीं, बल्कि शरीर के पास होनी चाहिए।

● शुरुआत: अगर आप एक भी पुश-अप नहीं कर पा रहे हैं, तो ‘नी पुश-अप्स’ (घुटनों को जमीन पर रखकर) से शुरू करें।

● होल्ड तकनीक: जब आप नीचे जाएं, तो 1-2 सेकंड रुकें और फिर ऊपर आएं। विज्ञापन के अनुसार, वहां आपको करने को कहा जा सकता है।

● प्रगति: हर दूसरे दिन 2-2 पुश-अप्स बढ़ाते जाएं। लक्ष्य रखें कि आप एक बार में कम से कम 20 पुश-अप्स कर सकें, ताकि वहां 10 करना आसान लगे।

3. सिट-अप्स

सही तरीका: अपनी पीठ के बल लेट जाएं, घुटने मोड़ें और पैरों को जमीन पर सपाट रखें। अपने हाथों को गर्दन के पीछे या छाती पर रखें और ऊपर की ओर उठें।

● अभ्यास के दौरान अपने पैरों को किसी भारी चीज के नीचे या किसी दोस्त से पकड़वाकर सहारा ले सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे बिना सहारे के करने की आदत डालें।

4. स्क्वैट्स

इसे ‘उठक-बैठक’ भी कहते हैं। यह पैरों की मजबूती के लिए है।

● पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें। नीचे बैठते समय ध्यान रहे कि आपके घुटने आपके पंजों से आगे न निकलें (जैसे कुर्सी पर बैठते हैं)।

लिखित परीक्षा- 2

● चरण II की लिखित परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगी जो शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुके होंगे।

● प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी। इसमें गणित, विज्ञान, अग्रेजी और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 12वीं स्तर के होंगे।

तीसरा चरण : चिकित्सा परीक्षण

● आंखों की जांच : प्रत्येक आंख के लिए न्यूनतम दृष्टि 6/6 होनी चाहिए। 6/12 दष्टि वालों को बाहर कर दिया जाएगा।

● कान, नाक और गला : आपको प्रत्येक कान से 6 मीटर की दूरी से धीमी फुसफुसाहट सुनने में सक्षम होना चाहिए।

● मेडिकल से पहले अपने कानों से वैक्स साफ करवा लें।

● नाक की हड्डी टेढ़ी नहीं होनी चाहिए जिससे सांस लेने में दिक्कत हो।

दंत चिकित्सा जांच : आपके मसूड़े स्वस्थ होने चाहिए। कम से कम 14 डेंटल पॉइंट्स होना अनिवार्य है।

● दांतों पर टार्टर या दाग नहीं होने चाहिए, इसलिए मेडिकल से पहले डेंटिस्ट से दांत साफ करवा लें।

● खून और पेशाब की जांच : हीमोग्लोबिन और अन्य रक्त कणिकाओं की जांच होगी। पेशाब की विस्तृत जांच। इसमें ब्लड शुगर, सीरम कोलेस्ट्रॉल, यूरिया, यूरिक एसिड और लिवर फंक्शन टेस्ट शामिल हैं।

● फेफड़ों की जांच के लिए चेस्ट का एक्सरे होगा।

● दिल की धड़कन और कार्यप्रणाली की जांच के लिए ईसीजी होगी।

● शरीर पर किसी बड़ी सर्जरी का निशान जो भविष्य में ड्यूटी में बाधा बने, अस्वीकार्य हो सकता है।

● उम्मीदवार को मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और उसे मिर्गी या अवसाद जैसी कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: भारतीय नौसेना अग्निवीर (SSR) परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होते हैं?
उत्तर: इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।

प्रश्न 2: क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
उत्तर: हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं, इसलिए सोच-समझकर जवाब देना जरूरी है।

प्रश्न 3: लिखित परीक्षा पास करने के लिए क्या शर्तें हैं?
उत्तर: उम्मीदवार को सभी चारों सेक्शन (गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान) में अलग-अलग और कुल मिलाकर भी पास होना अनिवार्य है।

प्रश्न 4: फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या शामिल होता है?
उत्तर: फिजिकल टेस्ट में 1.6 किमी दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वैट्स शामिल होते हैं, जिनके लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों के अलग-अलग मानक तय हैं।

प्रश्न 5: क्या बिना फिजिकल फिटनेस के चयन संभव है?
उत्तर: नहीं, लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करना भी जरूरी है, तभी आगे के चरण में जा सकते हैं।

प्रश्न 6: मेडिकल टेस्ट में किन चीजों की जांच होती है?
उत्तर: मेडिकल में आंख, कान, नाक, दांत, खून, पेशाब, दिल और फेफड़ों की जांच की जाती है ताकि उम्मीदवार पूरी तरह फिट हो।

प्रश्न 7: तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय कौन सा है?
उत्तर: सभी विषय महत्वपूर्ण हैं, लेकिन गणित और विज्ञान में मजबूत पकड़ बनाने से अच्छे अंक लाना आसान हो जाता है।

प्रश्न 8: करेंट अफेयर्स की तैयारी कितने समय की करनी चाहिए?
उत्तर: कम से कम पिछले 6-8 महीनों के करेंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़ना चाहिए।

प्रश्न 9: क्या 12वीं स्तर की पढ़ाई पर्याप्त है?
उत्तर: हां, परीक्षा का स्तर मुख्य रूप से 12वीं तक का होता है, इसलिए उसी आधार पर तैयारी करना पर्याप्त है।

प्रश्न 10: क्या NCC ‘C’ सर्टिफिकेट वालों को कोई लाभ मिलता है?
उत्तर: हां, NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को कुछ मामलों में चरण-I परीक्षा से छूट मिल सकती है, यदि उनके प्रमाणपत्र सही पाए जाते हैं।

Current Patrika संदेश

भारतीय नौसेना अग्निवीर (SSR) भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो देश सेवा के साथ एक सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि शारीरिक फिटनेस और अनुशासन भी उतना ही जरूरी है।

यदि आप सही रणनीति के साथ गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान की तैयारी करते हैं और साथ ही रोजाना फिजिकल प्रैक्टिस को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

अंत में, नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत हैं। अगर आप पूरे समर्पण के साथ तैयारी करेंगे, तो भारतीय नौसेना में शामिल होने का आपका सपना जरूर पूरा हो सकता है।

Also Read :- AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026: 38 पदों पर Walk-in Interview, जानें पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *