IRCON Recruitment 2026: इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) ने वर्क्स इंजीनियर के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदन-पत्र का प्रिंटआउट और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है।
वर्क्स इंजीनियर, कुल पद: 13
(विभाग के अनुसार पदों का ब्योरा)
●सिविल पद : 05
●इलेक्ट्रिकल पद : 07
●साइंस एंड टेक्नोलॉजी पद : 01
योग्यता : संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।
वेतनमान : 36,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग,लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आधिकारिक वेबसाइट : https://ircon.org
यहां भेजें आवेदन
●इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, सी-4, डिस्ट्रिक्ट सेंटर, साकेत, नई दिल्ली-110017
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1: इरकॉन में वर्क्स इंजीनियर के कितने पदों पर भर्ती निकली है?
उत्तर: इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON) ने वर्क्स इंजीनियर के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में सिविल, इलेक्ट्रिकल और साइंस एंड टेक्नोलॉजी से संबंधित विभाग शामिल हैं।
प्रश्न 2: इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेज डाक से भेजने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
प्रश्न 3: वर्क्स इंजीनियर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उत्तर: उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रश्न 4: चयन प्रक्रिया किस प्रकार होगी?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर होगा।
प्रश्न 5: इस भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सभी अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 6: वर्क्स इंजीनियर पद के लिए वेतन कितना मिलेगा?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
प्रश्न 7: आवेदन भेजने का पता क्या है?
उत्तर: आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, सी-4, डिस्ट्रिक्ट सेंटर, साकेत, नई दिल्ली-110017 के पते पर भेजनी होंगी।
Current Patrika संदेश
इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में वर्क्स इंजीनियर के पदों पर निकली यह भर्ती इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास संबंधित ब्रांच में बीई या बीटेक की डिग्री है और आप रेलवे से जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान में काम करना चाहते हैं, तो निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर रहेगा। समय सीमा का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज डाक के माध्यम से भेजना भी अनिवार्य है।
Also Read :- AMU Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत 14 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन