DBRAU Agra Assistant Professor Recruitment 2026: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा (यूपी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 25
(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●हिंदी पद : 03
●गृह प्रबंधन पद : 01
●इतिहात पद : 02
●कपड़ा एवं पिरधान पद : 01
●खाद्य एवं पोषण पद : 02
●गृह विज्ञान विस्तार एवं शिक्षा पद : 01
●जंतु विज्ञान पद : 01
●पत्रकारिता एवं जनसंचार पद : 01
●पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान पद : 01
●संस्कृत पद : 01
●बाल विकास एवं पारिवारिक संबंध पद : 01
●मनोविज्ञान (गृह विज्ञान) पद : 01
●रसायन शास्त्र (गृह विज्ञान) पद : 01
●रूसी भाषा पद : 01
●शरीर क्रिया विज्ञान (गृह विज्ञान) पद : 01
●संगणक विज्ञान पद : 01
●समाज कार्य पद : 01
●समाज शास्त्र पद : 01
●समाज शास्त्र (गृह विज्ञान) पद : 01
●सांख्यिकी पद : 02
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। साथ में नेट/स्लेट/सेट उत्तीर्ण हो या पीएचडी की उपाधि हो।
वेतनमान : तय मानकों के अनुसार देय होगा
आयु सीमा : यूजीसी के नियमानुसार होगा।
चयन प्रक्रिया : शैक्षणिक स्कोर, एपीआई स्कोर, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के जरिए चयन होगा।
आवेदन शुल्क
● 3000 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 2500 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा (डीबीआरएयू) की आधिकारिक वेबसाइट (https://dbrau.ac.in/) पर जाएं।
● होमपेज पर सबसे ऊपर Recent Notices पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Regular Recruitment Notice 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और Online form login पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
● आवेदन-पत्र का एक प्रिंट निकाल लें और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें।
यहां भेजें आवेदन
●रजिस्ट्रार, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा (यूपी)-282004
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
प्रश्न 1: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और आवश्यक दस्तावेज डाक के माध्यम से भेजने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 है।
प्रश्न 2: इस भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, कंप्यूटर विज्ञान आदि में हैं।
प्रश्न 3: असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही नेट/स्लेट/सेट उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर पीएचडी की उपाधि होना भी मान्य है।
प्रश्न 4: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?
उत्तर: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये शुल्क निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
प्रश्न 5: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक स्कोर, एपीआई स्कोर, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
प्रश्न 6: आवेदन करने के बाद क्या दस्तावेज डाक से भेजना जरूरी है?
उत्तर: हाँ, ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां निर्धारित पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजनी होंगी।
Current Patrika संदेश
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा जारी की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है। विभिन्न विषयों में कुल 25 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षण का मौका मिल सकता है।
यदि आप निर्धारित योग्यता रखते हैं, तो समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें और आवश्यक दस्तावेज डाक के माध्यम से भेजना न भूलें। सही जानकारी और समय पर आवेदन करने से इस अवसर का पूरा लाभ उठाया जा सकता है।
Also Read :- EdCIL Young Professional Recruitment 2026: 7 पदों पर भर्ती, ₹70,000 वेतन, 17 मार्च तक करें आवेदन