NPCIL Trade Apprentice Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने ट्रेड अप्रेंटिस की 245 भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां रावतभाटा राजस्थान साइट के लिए की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिः 18 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.npcilcareers.co.in
●ईमेल आईडी : recruitment.rrs@npcil.co.in
ट्रेड अप्रेंटिस, कुल पद : 245 (अनारक्षित-100)
(ट्रेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●फिट पद : 68
●इलेक्ट्रिशियन पद : 68
●इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक पद : 68
●प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम्स एड. असिस्टेंट पद : 10
●टर्नर पद : 10
●मशीनिस्ट पद : 10
●वेल्डर पद : 11
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो। संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
स्टाइपेंड : 9600 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 और अधिकतम 24 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 18 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया : आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
● कद : 137 सेंटीमीटर।
● वजन : 25.4 किलोग्राम।
●सीना : 3.8 सेंटीमीटर का फुलाव हो।
प्रशिक्षण स्थान
● रावतभाटा राजस्थान साइट, पोस्ट-अणुशक्ति, जिला-कोटा, राजस्थान – 323303
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट (https://www.npcilcareers.co.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Careers’ पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Engagement of Trade Apprentices at RR Site के आगे (Advt) पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● आवदेन करने से पहले एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in/) पर जाएं।
● होमपेज पर सामने ही ‘लॉगइन/ रजिस्टर’ के अंदर ‘कैंडिडेट’ विकल्प पर क्लिक करें। अब नए पेज पर ‘रजिस्टर एज-ए कैंडिडेट’ विकल्प पर क्लिक करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि मांगी गई जानकारी दर्जकर कैप्चा भरकर सब्मिट कर दें। इससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
● आवेदन के लिए पिछले पेज पर वापस आएं नोटिफिकेशन के आगे Click here to view details & Apply Online पर क्लिक करें। अगले पेज पर Click for New Registration पर क्लिक करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्जकर रजिस्टर पर क्लिक करें।
● पिछले पेज पर वापस आएं। Login Here के नीचे लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्जकर लॉगइन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
● अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. NPCIL ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) द्वारा ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 245 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों में फिट्टर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर और प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम्स एड. असिस्टेंट जैसे ट्रेड शामिल हैं।
2. NPCIL ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
4. NPCIL ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
5. ट्रेड अप्रेंटिस को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रति माह 9,600 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
6. इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
7. NPCIL ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
8. प्रशिक्षण कहां कराया जाएगा?
चयनित उम्मीदवारों को रावतभाटा राजस्थान साइट (जिला कोटा, राजस्थान) में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Current Patrika संदेश
NPCIL द्वारा निकाली गई ट्रेड अप्रेंटिस की 245 पदों की भर्ती आईटीआई पास युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और चयन भी मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना भी जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। सही समय पर आवेदन करके आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
Also Read :- NBCC Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर सहित 58 पदों पर भर्ती, 05 अप्रैल तक करें आवेदन