Posted in

Central Bank of India SO Recruitment 2026: 275 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Central Bank of India SO Recruitment 2026: 275 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Central Bank of India SO Recruitment 2026: 275 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां साॅफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल डेवलपर, साॅफ्टवेयर डेवलपर, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, डिजिटल चैनल मैनेजर आदि पदों पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क : 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 मार्च 2026

आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 07 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.centralbank.bank.in/en

स्पेशलिस्ट ऑफिसर, कुल पद : 275 (अना.-113)

(कार्य क्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)

●साफ्टवेयर डेवलपर (जावा) , पद : 13

●मोबाइल डेवलपर, पद : 03

●साफ्टवेयर डेवलपर (डॉट नेट), पद : 06

●डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, पद : 11

●डिजिटल चैनल मैनेजर, पद : 23

●लिनक्स/सोलारिस/एसएन/स्टोरेज/एसआरई, पद : 14

●विंडो/ एडी, पद : 05

●क्लाउड मैनेजर, पद : 05

●आईएस/ साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी गवर्नेंस, पद : 38

●नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन/ नेटवर्क सिक्योरिटी, पद : 05

●प्रोडक्शन सपोर्ट/ आरओसी/ डिजिटल सपोर्ट, पद : 26

●इंटरप्राइज/इंटीग्रेशन/पब्लिक क्लाउड आर्किटेक्ट,पद : 06

●डेवलपमेंट, सिक्योरिटी एंड ऑपरेशंस, पद : 04

●वेब सर्वर/ वेब लॉजिक एडमिनिस्ट्रेटर, पद : 03

●डाटा आर्किटेक्ट, पद : 02

●डाटा इंजीनियर/डाटा क्वालिटी/ ईटीएल/ बीआई, पद : 15

●डाटा साइंटिस्ट, पद : 06

●जेएन एआई, पद : 02

●आईटी ऑफिसर, पद : 82

●रिस्क मैनेजर, पद : 04

●टैक्सेशन /सीए, पद : 02

योग्यता : कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशंस/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन में बीई/बीटेक की डिग्री या एमसीए हो। संबंधित क्षेत्र में दो से छह वर्ष का कार्यानुभव हो।

●रिस्क मैनेजर पद के लिए फाइनेंस/बैंकिंग में एमबीए/ एमएमएस या स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया हो। टैक्सेशन /सीए पद के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण हो।

वेतनमान : पद स्केल के अनुसार 48480 रुपये, 64820 रुपये, 85920 रुपये और 102300 रुपये।

आयु सीमा : पदानुसार अधिकतम 30 वर्ष, 35 वर्ष और 45 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 31 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आय में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

● कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 100 अंकों की होगी, जिसमें 75 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र में स्ट्रीम/ कैटेगरी विशेष से 50 प्रश्न, रीजनिंग से 15 प्रश्न, बैंकिंग, वर्तमान आर्थिक परिदृश्य एवं सामान्य ज्ञान से 10 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा अवधि 90 मिनट की होगी। गलत उत्तर पर नकरात्मक अंकन नहीं होगा।

● परीक्षा में अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस को 50%, एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग और दिव्यांगों को 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

● ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

● साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस को 50%, एससी/एसटी वर्ग,ओबीसी वर्ग,दिव्यांगों को 45% अंक प्राप्त करना होगा

जरूरी सूचना : चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम तीन वर्ष तक बैंक में सेवा देने के लिए सेवा क्षतिपूर्ति बांड भरना होगा।

● यदि उम्मीदवार तीन वर्ष की सेवा पूरी करने से पहले बैंक छोड़ता है तो उसे तीन लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

आवेदन शुल्क

● 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है।

● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.centralbank.bank.in/en) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Career with us’ के अंदर Current Vacancies विकल्प पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Recruitment Process for Selection of Officers in Specialist Category in Various Streams – Notification के नीचे CLICK HERE FOR DETAILS पर क्लिक करें।

● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और CLICK HERE TO APPLY पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल डेवलपर, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, आईटी ऑफिसर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल चैनल मैनेजर जैसे कई तकनीकी पद शामिल हैं।

2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट 07 अप्रैल 2026 तक निकाला जा सकता है।

3. सेंट्रल बैंक SO भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं एससी/एसटी वर्ग, महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है।

4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
अधिकांश तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में BE/B.Tech या MCA की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 से 6 वर्ष का कार्यानुभव भी आवश्यक है।

5. सेंट्रल बैंक SO भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

6. ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?
ऑनलाइन परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा

7. इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा कितनी है?
पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष, 35 वर्ष और 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

8. चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹48,480 से ₹1,02,300 प्रति माह तक का वेतनमान मिलेगा, जो बैंकिंग सेक्टर में काफी आकर्षक माना जाता है।

Current Patrika संदेश

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में आईटी या तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। कुल 275 पदों पर निकली यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास तकनीकी डिग्री के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र का अनुभव भी है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता व पात्रता की पूरी तरह जांच कर लें। साथ ही अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या या जल्दबाजी से बचा जा सके।

यदि आप इस भर्ती की तैयारी सही रणनीति के साथ करते हैं, तो यह अवसर आपको एक स्थिर और प्रतिष्ठित बैंकिंग करियर की ओर आगे बढ़ने का मौका दे सकता है।

Also Read :- Bundelkhand University Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *