Balmer Lawrie Recruitment 2026: बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड में जूनियर ऑफिसर, ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 31 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●जूनियर ऑफिसर/ ऑफिसर (वीजा) पद : 02
●जूनियर ऑफिसर (सेल्स) पद : 06
●जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशंस) पद : 03
●जूनियर ऑफिसर (ट्रैवल) पद : 01
योग्यता (उपरोक्त चार पद) : किसी विषय में स्नातक में स्नातक की डिग्री हो।
आयु सीमा (उपरोक्त चार पद) : अधिकतम 30 वर्ष हो।
●ऑफिसर (ट्रैवल) पद : 04
●ऑफिसर (वीजा) पद : 01
●ऑफिसर (सेल्स) पद : 06
योग्यता (उपरोक्त तीन पद) : किसी विषय में स्नातक में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा (उपरोक्त तीन पद) : अधिकतम 30 वर्ष हो।
●असिस्टेंट मैनेजर (ट्रैवल) पद : 03
●असिस्टेंट मैनेजर (सेल्स) पद : 05
योग्यता (उपरोक्त दोनों पद) : एमटीएम /एमबीए/बीई/ बीटेक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो। या
●किसी विषय में स्नातक में स्नातक की डिग्री हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम चार वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा (उपरोक्त दोनों पद) : अधिकतम 32 वर्ष हो।
वेतनमान : योग्यता एवं कार्यानुभव के आधार पर तय होगा।
आयु सीमा में छूट
● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष,एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
● आयु सीमा की गणना 13 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.balmerlawrie.com) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Careers के Current Openings पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर जिस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने View File पर क्लिक करें।
● नए पेज नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● आवेदन के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Guidelines for Un-registered Applicants सेक्शन में ‘Register Now’ पर क्लिक करें।
● नए नेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, यूजर नेम, पासवर्ड, ई-मेल आईडी दर्जकर रजिस्टर हियर पर क्लिक करें। आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
● रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
● पिछले पेज पर वापस आएं। ‘Guidelines for Registered Applicants’ के नीचे लॉगइन पर क्लिक करें। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लें।
● नए पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर दें।
● अंत में आवेदन-पत्र को सब्मिट कर दें। इससे आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
● आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
प्रश्न 1: बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर ऑफिसर, ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
प्रश्न 2: इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।
प्रश्न 3: क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
प्रश्न 4: इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उत्तर: अधिकांश पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। वहीं असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए एमबीए/एमटीएम/बीई/बीटेक या संबंधित क्षेत्र में अनुभव के साथ स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
प्रश्न 5: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा कितनी तय की गई है?
उत्तर: अधिकतर पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है।
प्रश्न 6: आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में कितनी छूट मिलेगी?
उत्तर: नियमों के अनुसार ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
प्रश्न 7: इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा।
प्रश्न 8: उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
उत्तर: उम्मीदवार Balmer Lawrie की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Current Patrika संदेश
अगर आप सरकारी या प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड भर्ती 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इस भर्ती में विभिन्न पदों पर कुल 31 रिक्तियां निकाली गई हैं, जहां योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और किसी भी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क भी नहीं रखा गया है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि इस अवसर का लाभ उठाया जा सके।
Also Read :- UPPCB Recruitment 2026: असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर व साइंटिफिक ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन