Posted in

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: गेल (इंडिया) लिमिटेड ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 70 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

एग्जिक्यूटिव ट्रेनी, कुल पद : 70 (अनारक्षित-32)

(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●केमिकल पद : 17 (अनारक्षित-08)

●इंस्ट्रूमेंटेशन पद : 21 (अनारक्षित-09)

●इलेक्ट्रिकल पद : 16 (अनारक्षित-07)

●मेकेनिकल पद : 16 (अनारक्षित-08)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 65%अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। ●एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों को 5% की छूट मिलेगी।

वेतनमान : 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 26 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 18 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● गेट में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://gailonline.com/) पर जाएं। हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें। होमपेज पर Careers सेक्शन के Applying to gail पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से CAREER OPPORTUNITIES AS EXECUTIVE TRAINEE THROUGH GATE‐2026 के नीचे Detailed_Advertisement पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर आएं और Apply Now पर क्लिक करें। अगले पेज पर Registration (New User) पर क्लिक करें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, यूजर नेम पासवर्ड आदि मांगी गई जानकारी दर्ज कर सब्मिट कर दें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लें। नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर दें।

● अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. गेल (इंडिया) लिमिटेड में एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के लिए कुल कितने पद निकाले गए हैं?
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के कुल 70 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये पद केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल जैसी विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में भरे जाएंगे।

2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

3. एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम 65% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट दी गई है।

4. इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

5. एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 18 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

6. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
गेल (इंडिया) लिमिटेड में एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रति माह तक का वेतनमान दिया जाएगा।

7. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को गेल (इंडिया) लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Current Patrika संदेश

कुल मिलाकर, गेल (इंडिया) लिमिटेड की एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 इंजीनियरिंग क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में काम करने का मौका और स्पष्ट चयन प्रक्रिया इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाती है। यदि आप संबंधित इंजीनियरिंग शाखा से बीई या बीटेक कर चुके हैं और GATE 2026 में भाग ले रहे हैं, तो इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

Also Read :- 10वीं पास के लिए होमी भाभा कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर में MTS भर्ती 2026 – 30 पद, सैलरी ₹17,500

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *