Posted in

MECL Apprentice Bharti 2026: 30 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन, स्टाइपेंड ₹12,300

MECL Apprentice Bharti 2026: 30 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन, स्टाइपेंड ₹12,300
MECL Apprentice Bharti 2026: 30 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन, स्टाइपेंड ₹12,300

MECL Apprentice Bharti 2026: मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी (एमईसीएल) ने ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के 30 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2026 है।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस, कुल पद : 08

(स्ट्रीम के अनुसार रिक्तियां)

●केमिकल पद : 01

●मेकेनिकल पद : 03

●जियोफिजिस्ट पद : 01

●जियोलॉजिस्ट पद : 01

●बीकॉम, बीबीए पद : 02

योग्यता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ केमिकल सांइस के साथ बीएससी की डिग्री हो। मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक किया हो। या जियोफिजिस्ट/ जियोलॉजी के साथ स्नातक की डिग्री हो। या बीकॉम/बीसीए हो।

स्टाइपेंड : 12,300 रुपये।

टेक्नीशियन, कुल पद : 05

(स्ट्रीम के अनुसार रिक्तियां)

●केमिकल पद : 01

●मेकेनिकल पद : 02

●इलेक्ट्रिकल पद : 01

●इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ केमिकल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो।

स्टाइपेंड : 10,900 रुपये।

ट्रेड अप्रेंटिस, कुल पद : 17

(स्ट्रीम के अनुसार रिक्तियां)

●कोपा पद : 07

●फिटर/मेकेनिक/मेकेनिक डीजल/मशीनिस्ट पद : 10

योग्यता : 10 वीं पास हो और कोपा, फिटर/ मेकेनिक/ मेकेनिक डीजल/ मशीनिस्ट में आईटीआई का सर्टिफिकेट हो।

स्टाइपेंड : 10,560 से 11,040 रुपये।

नोट (उक्त सभी पद): आयु सीमा, चयन प्रक्रिया अप्रेंटिस के नियमानुसार होगा।

आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● सबसे पहले अभ्यर्थी ट्रेड अप्रेंटिस के लिए https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

●ग्रेजुएट टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए https://nats.education.gov.in लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

● इसके बाद मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://mecl.co.in पर जाएं।

● होमपेज पर ऊपर दिखाई दे रहे करियर के विकल्प पर क्लिक करें। यहां करियर के आगे विज्ञापन नोटिस और परिणाम पर क्लिक करें।

● यहां भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for Apprenticeship Training Program (30 Apprentices) for a period of One year for FY 2026-26. के आगे Download पर क्लिक करें।

●नये पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Application link for advertisement no. 01/Rectt./2026 : Registration opens from 23.02.2026 पर लिंक करें।

● अगले पेज पर लॉगइन फॉर्म खुलेगा, जिसमें New user पर क्लिक करें। इसमें मांगी गई जानकारियां दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें।

● अब पिछले पेज पर वापस आएं और पंजीकरण के दौरान प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन कर लें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अंत में आवदेन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

ई-मेल आईडी : headbd@mecl.gov.in

हेल्पलाइन नंबर : 0091-712-2510310, 2511833

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. एमईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
एमईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

2. इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर नियुक्ति होगी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 30 पदों पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी।

3. एमईसीएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी उम्मीदवार मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।

4. चयनित उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
अप्रेंटिस के प्रकार के अनुसार स्टाइपेंड अलग-अलग तय किया गया है।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: लगभग 12,300 रुपये प्रतिमाह

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: लगभग 10,900 रुपये प्रतिमाह

  • ट्रेड अप्रेंटिस: लगभग 10,560 से 11,040 रुपये प्रतिमाह

5. एमईसीएल अप्रेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिसशिप नियमों और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक मानदंडों को ध्यान में रखा जाएगा।

6. क्या इस भर्ती में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा?
हाँ, चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें संबंधित क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

7. आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन कहां करना जरूरी है?
उम्मीदवारों को पहले संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • ट्रेड अप्रेंटिस के लिए Apprenticeship India पोर्टल

  • ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल

इसके बाद एमईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

Current Patrika संदेश

एमईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है जो ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या आईटीआई के बाद अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को न सिर्फ एक वर्ष का प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आकर्षक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निशुल्क है, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर दें। यह अवसर आपके करियर को मजबूत बनाने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

Also Read :- CSJMU Assistant Professor Recruitment 2026: 23 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *