CSJMU Assistant Professor Recruitment 2026: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सीएसजेएमयू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 23
(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●अर्थशास्त्र पद : 02
●गणित पद : 02
●जीव विज्ञान पद : 01
●पत्रकारिता एवं जनसंचार पद : 02
●पेंटिंग पद : 02
●फॉर्मेसी पद : 02
●भौतिक विज्ञान पद : 02
●मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन पद : 02
●योगा पद : 02
●रसायन विज्ञान पद : 02
●संगीत पद : 02
●हिंदी पद : 02
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। साथ में नेट/स्लेट/सेट पास हो या यूजीसी मानदंडों के अनुसार पीएचडी की डिग्री हो।
वेतनमान : 37,400 से 67,000 रुपये।
आयु सीमा : यूजीसी के नियमानुसार।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क
● सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 2000 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की आधिकारिक वेबसाइट (https://csjmu.ac.in/) पर जाएं। होमपेज पर सबसे ऊपर Careers @ CSJMU पर क्लिक करें।
● नये पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Regular Advertisement Notice (08/01-Teaching) for Faculty Positions in various Departments …नोटिफिकेशन के आगे Read it along with corrigendum पर क्लिक करें।
● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Apply Now पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर ईमेल आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करें। अब कैप्चा भर कर Register पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर लें।
● अब लॉग इन के सेक्शन में ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करे और कैप्चा भरकर लॉगइन कर लें।
● नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
● निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। अब भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से संस्थान के पते पर भेजना होगा।
● आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को एक लिफाफे में भरें। लिफाफे के ऊपर जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका नाम अवश्य लिखें और डाक से भेज दें।
यहां भेजें आवेदन
●रजिस्ट्रार, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कल्याणपुर, कानपुर (यूपी)- 208024
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. सीएसजेएमयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 23 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी डाक से भेजने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है।
3. सीएसजेएमयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ NET / SLET / SET पास होना चाहिए या फिर यूजीसी के नियमों के अनुसार पीएचडी डिग्री होना आवश्यक है।
4. इस भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
6. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए वेतनमान कितना है?
चयनित उम्मीदवारों को 37,400 रुपये से 67,000 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
7. क्या आवेदन के बाद दस्तावेज डाक से भेजना जरूरी है?
हाँ, ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां डाक के माध्यम से विश्वविद्यालय के पते पर भेजना अनिवार्य है।
Current Patrika संदेश
अगर आप शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। योग्य उम्मीदवारों को चाहिए कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित पते पर भेज दें। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना और अपनी पात्रता की जांच करना बेहद जरूरी है। सही जानकारी और समय पर आवेदन करने से इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नौकरी पाने की संभावना बढ़ सकती है।
Also Read :- BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 173 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन | पूरी जानकारी