BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) के 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
●आवेदन शुल्क : 100 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://bpsc.bihar.gov.in
●हेल्पलाइन नंबर : 9297739013, 8235422948
सिविल जज (जूनियर डिविजन), पद : 173 (अना.-69)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी की डिग्री हो।
● बार में लीगल प्रैक्टिशनर के रूप में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 77,840 से 1,36,520 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु सीमा में बिहार के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया : प्रारंभिक परीक्षा, लिखित (मुख्य) परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
परीक्षा का प्रारूप
● प्रारंभिक परीक्षा कुल 250 अंकों की होगी, जिसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रथम प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन से 100 प्रश्न होंगे।
● परीक्षा की अवधि एक घंटा 30 मिनट होगी।
● दूसरा प्रश्न पत्र 150 अंकों का होगा, जिसमें विधि से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
● परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
●प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी।
●प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
● लिखित परीक्षा पांच विषयों सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक सामान्य विज्ञान और साक्ष्य एवं प्रक्रिया विधि की होगी।
● सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और प्रारंभिक सामान्य विज्ञान विषय 100-100 अंकों का होगा।
● सामान्य ज्ञान और साक्ष्य एवं प्रक्रिया विधि विषय 150-150 अंकों का होगा।
● सभी प्रश्न पत्रों की परीक्षा अवधि तीन घंटे होगी।
● सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
● उम्मीदवार को पांच विषयों-भारत की सांविधानिक एवं प्रशासनिक विधि, हिंदू विधि एवं मुस्लिम विधि, संपत्ति अंतरण विधि एवं साम्य सिद्धांत, संविदा एवं अपकृत्य विधि, वाणिज्य विधि में किन्हीं तीन विषयों को चुनना होगा।
● तीनों विषय 150-150 अंकों के होंगे। तीन प्रश्न पत्रों की परीक्षा अवधि तीन-तीन घंटे होगी।
● लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
● साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।
आवेदन शुल्क
● 100 रुपये। भुगतान ऑफलाइन या डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई से ऑनलाइन करना होगा।
● आवेदन पत्र में आधार संख्या अंकित न होने पर बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://bpsc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Advertisements पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से 33rd Bihar Judicial Services Competitive Examination. नोटिफिकेशन के आगे Advertisement पर क्लिक करें।
● नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अभ्यर्थी इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Online Application’ विकल्प पर क्लिक करें।
● नये पेज पर New Registration (One Time Registration) विकल्प पर क्लिक करें और दिए गए निर्देशों को पढ़कर नीचे ‘क्लोज’ बटन पर क्लिक करें।
● नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां सबसे पहले ई-मेल आईडी दर्जकर ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें। अब ओटीपी दर्ज कर ई-मेल आईडी को वेरीफाई कर लें।
● अब मोबाइल नंबर दर्ज कर ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें। अब ओटीपी दर्जकर मोबाइल नंबर को वेरीफाई कर लें। इसके बाद पासवर्ड बना लें।
● अब मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरकर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें। आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
● अब पिछले पेज पर वापस आएं और ईमेल/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर ‘लॉगइन’ पर क्लिक करें।
● नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक दर्ज कर मांगे गए सभी दस्तावेजों की पीडीएफ फाइल अपलोड करें।,
● निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान कर दें। अंत में कैप्चा भरकर आवेदन-पत्र को सब्मिट कर दें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. बिहार सिविल जज (जूनियर डिविजन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
2. बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत सिविल जज (जूनियर डिविजन) के कुल 173 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही बार में लीगल प्रैक्टिशनर के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है।
4. बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
5. इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य (लिखित) परीक्षा
- साक्षात्कार
इन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
6. बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
7. बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
Current Patrika संदेश
अगर आप कानून की पढ़ाई कर चुके हैं और न्यायिक सेवा में करियर बनाना चाहते हैं, तो बीपीएससी सिविल जज (जूनियर डिविजन) भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार न्यायिक सेवा में शामिल होकर आप न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, अपनी योग्यता की जांच करें और 18 मार्च 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर कर दें। समय पर आवेदन करने और परीक्षा की सही तैयारी करने से सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।
Also Read :- HLL Lifecare Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 40 पदों पर भर्ती, 10 मार्च तक करें आवेदन