Posted in

SAI Recruitment 2026: परफॉर्मेंस एनालिस्ट के 48 पदों पर भर्ती, 9 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

SAI Recruitment 2026: परफॉर्मेंस एनालिस्ट के 48 पदों पर भर्ती, 9 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
SAI Recruitment 2026: परफॉर्मेंस एनालिस्ट के 48 पदों पर भर्ती, 9 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

SAI Recruitment 2026: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने परफॉर्मेंस एनालिस्ट के 48 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। नियुक्तियां स्थायी तौर पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 है।

परफॉर्मेंस एनालिस्ट, कुल पद : 48

(विभाग के अनुसार रिक्तियां)

●एन्थ्रोपोमेट्री पद : 01

●बायोमेकेनिक्स पद : 01

●न्यूट्रीशियन पद : 04

●फिजियोथेरेपी पद : 24

●फिजियोलॉजी पद : 04

●साइकोलॉजी पद : 04

●स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग पद : 10

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से फजियोथेरेपी/मेडिकल फिजियोलॉजी या ह्यूमन फिजियोलॉजी/ एंथ्रोपोलॉजी/ मनोविज्ञान/ स्ट्रेंथ एंड एक्सरसाइज सांइस/ न्यूट्रिशियन में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या एमबीबीएस/ बीएएमएस की डिग्री हो।

आयु सीमा

● अधिकतम आयु 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 10 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : 2,000 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की आधिकारिक वेबसाइट (https://sportsauthorityofindia.nic.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Latest Updates के सेक्शन पर क्लिक कर Jobs पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन खुलकर आ जाएंगी। इनमें से Invites Applications For The Post Of Performance Analyst In Various Sports Science Disciplines On A Regular Basis. के सामने View पर क्लिक करें।

● नये पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन खुलकर आ जाएगी। इसे अच्छी तरह पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।

●अब आवेदन करने के लिए https:// sportsauthorityofindia.nic.in पर जाएं। अब भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के नीचे (Click here to Apply Online) पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर Register a new user? पर क्लिक करने। रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

● इसमें रजिस्ट्रेशन से संबंधित मांगी गई जानकारी दर्ज करें और अंत में कैप्चा भर कर नीचे नीले रंग के बॉक्स में दिए ‘रजिस्टर’ के विकल्प पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

● रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।

● अब पिछले पेज पर वापस आएं और ईमेल आईडी पासवर्ड दर्जकर लॉगइन कर लें।

● नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। आवेदन-पत्र को एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें और इसमें मांगी गई जानकारी एक-एक कर दर्ज कर दें।

●अब आवेदन-पत्र में मांगे गए दस्तावेज जैसे -आईडी प्रूफ, शैक्षणिक योग्यता आदि की पीडीएफ फाइल अपलोड कर दें। निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें।

● अंत में आवेदन-पत्र को कैप्चा भरकर सब्मिट कर दें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में परफॉर्मेंस एनालिस्ट के कितने पदों पर भर्ती निकली है?
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने परफॉर्मेंस एनालिस्ट के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों को विभिन्न स्पोर्ट्स साइंस से जुड़े विभागों में भरा जाएगा।

2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 09 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजियोथेरेपी, फिजियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, मनोविज्ञान, स्ट्रेंथ एंड एक्सरसाइज साइंस या न्यूट्रिशन में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा MBBS या BAMS डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

4. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 10 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

6. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं SC/ST और महिला उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

7. इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार भारतीय खेल प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।

Current Patrika संदेश

अगर आप खेल विज्ञान (Sports Science) से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में परफॉर्मेंस एनालिस्ट की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। स्थायी नौकरी, खेल क्षेत्र में काम करने का मौका और प्रोफेशनल अनुभव—ये सभी इस भर्ती को खास बनाते हैं।

इसलिए यदि आप निर्धारित योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। सही तैयारी और समय पर आवेदन से आप इस मौके का पूरा लाभ उठा सकते हैं और खेल जगत में अपना योगदान दे सकते हैं।

Also Read :- HPSC PGT Computer Science Bharti 2026: 1672 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *